X
जया प्रदा
Actress

जया प्रदा जीवनी

जया प्रदा हिंदी सिनेमा की एक सफल हिरोइन रहीं हैं। जया कई सफल फिल्‍मों में काम किया है। 1994 में जया ने अपने करीबी एन टी रामाराव के कहने पर तेलगू देशम पार्टी ज्‍वाइन की थी लेकिन वे बाद इसे छोड़कर यूपी चली गईं और समाजवादी पार्टी ज्‍वाइन करके यूपी के रामपुर से दो बार सांसद बनीं। हाल ही उन्‍होंने बीजीपी ज्‍वाइन की है और फिर से रामपुर से चुनावी मैदान में हैं। वह लगातार समाजवादी नेता आजम खान के बयानों के कारण सुर्खियों में भी हैं। इसके अलावा वह 1998 से 2004 तक राज्‍यसभा सदस्‍य भी रह चुकी हैं। 

जन्‍म
जया प्रदा का जन्‍म 3 अप्रैल 1962 को आंध्रप्रदेश के राजमुन्‍द्री में हुआ था। उनके पिता कृष्‍णा राव तेलगू सिनेमा से जुड़ हुए थे। जबकि उनकी मां एक गृहणी थीं। 

करियर
जया बचपन से ही डांस करने में माहिर थीं एक बार जब वह अपने स्‍कूल के वार्षिकोत्‍सव में डांस कर रही थीं तभी वहां पधारे एक फिल्‍म डायरेक्‍टर की नजर उन पड़ी और उन्‍होंने जया को अपनी तेलगू फिल्‍म भूमि कोसम में एक 3 मिनट का डांस नम्‍बर ऑफर किया और यहीं से उनके फिल्‍मी करियर की शुरुआत हुई और उन्‍होंने कई तेलगू, तमिल, कन्‍नड और हिंदी फिल्‍मों में काम किया।
 
शादी
जया ने 1986 में प्रोड्यूसर श्रीकांत नाहता से शादी की जो पहले से ही शादीसुदा थे और 3 बच्‍चों के पिता थे यह शादी उस समय काफी चर्चा में रही थी। 


पुरस्‍कार
फिल्‍मों से सम्‍बन्धित कई आवार्डों के साथ ही जया को 3 बार फिल्‍म फेयर अवार्ड से सम्‍मानित किया जा चुका है। 
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+