X
जया बच्चन
Actress/Actor

जया बच्चन जीवनी

 जया एक बॉलीवुड अभिनेत्री हैं। अपने पति के बाद जया ने भी राजनीति में कदम रखा। जया बच्‍चन अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत समाजवादी पार्टी से 2004 में की थी और तब से अब तक वह 4 बार राज्‍य सभा सांसद बन चुकी हैं। 

पृष्‍ठभूमि:
           9 अप्रैल 1948 को जबलपुर के एक बंगाली परिवार में जन्‍मी जया बच्‍चन का पूरा नाम जया भादुरी बच्‍चन है। उनकी मां का नाम इंदिरा भादुरी और उनके पिता का नाम तरुण भादुरी था। जो कि एक लेखक के साथ पत्रकार और स्‍टेज आर्टिस्‍ट भी थे। 
 
शिक्षा: 
      उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा सेंट जोसेफ कॉन्वेंट सीनियर सेकेन्‍डेरी स्कूल, भोपाल से पूरी की। 1966 में उन्‍हें NCC का राष्‍ट्रीय स्‍तर का पुरस्‍कार मिला। इसके अलावा उन्‍होंने फिल्‍म एण्‍ड टेलीविज़न इन्‍स्‍टीट्यूट ऑफ इंडिया पुणे में ऐक्टिंग का गुर सीखा और वह गोल्‍ड मेडल के साथ पास हुईं।   
करियर: 
        15 साल की उम्र ही में उनका अभिनय करियर तब शुरू हुआ जब वह एक बंगाली फिल्म 'महानगर' में नज़र आईं। इसके बाद जल्‍द ही वह मुम्‍बई आ गईं और उन्होंने कई हिंदी भाषा की फिल्मों में अभिनय किया, जिनमें जवानी दीवानी, उपहार, अनामिका, अभिमान, शोले, बावर्ची, चुपके चुपके और जंजीर जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्‍में शामिल हैं। सिलसिला (1981) में अपने पति अमिताभ के साथ काम करने के बाद वह लम्‍बे समय के ब्रेक पर चली गईं। इसके अलावा उन्होंने 'शहंशाह'(1988) की पटकथा भी लिखी जिसमें उनके पति लीड रोल में थे। 

18 वर्षों के लम्‍बे ब्रेक के बाद जब वह दोबारा लौटीं तो उन्‍होंने फिर से कई ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍में कीं जिनमें से कभी खुशी कभी गम, हजार चौरासी की मां, कल हो ना हो, लागा चुनरी में दाग आदि प्रमुख हैं। 

शादी: 
       3 जून 1972 को जया ने सदी के महानायक अमिताभ बच्‍चन से शादी की और दो बच्‍चों अभिषेक और श्‍वेता की मां बनीं, बेटी श्‍वेता का विवाह दिल्‍ली में कपूर परिवार के पोते उद्योगपति निखिल नंदा से हुई है और उनके दो बच्‍चे हैं नव्‍या नवेली और अगत्‍स्‍य नंदा।  
 जबकि जया के बेटे अभिषेक की शादी प्रसिद्ध अभिनेत्री ऐश्‍वर्या रॉय से हुई है। दोनों की एक बेटी आराध्‍या बच्‍चन है। उनके पति अमिताभ बच्‍चन का नाम अभिनेत्री रेखा के साथ भी जुड़ चुका है जिसकी चर्चा आये दिन होती रहती है। परन्‍तु वह इन चीजों के बारे में बात करना बिल्‍कुल भी पसंद नही करती हैं। 
                      
पुरस्‍कार:
           फिल्‍मों में अपने दमदार प्रदर्शन के लिये उन्‍हें 9 बार फिल्‍म फेयर पुरस्‍कारों से नवाजा जा चुका है साथ ही 1992 में पद्मश्री से सम्‍मानित हो चुकीं जया 3 बार IIFA अवार्ड से भी सम्‍मानित हो चुकी हैं। 

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+