twitter

    जावेद अली जीवनी

    जावेद अली एक भारतीय पार्श्व गायक हैं। वह हिंदी फिल्मों में अलावा तमिल,तेलुगु,मलयालम,कन्नड़ बंगाली,मराठी में भी पार्श्व गायन करते हैं।  

    पृष्ठभूमि 
    जावेद अली का जन्म साल 1982 में दिल्ली में हुआ था।  उनके पिता उस्ताद हामिद एक बेहद मंझे कव्वाली गायक हैं।  

    सिंगिंग करियर 
    जावेद अली ने अपने गायकी करियर की शुरुआत साल 2000 में फिल्म बेटी नंबर 1 से की थी।  उन्होंने हहिंदी सिनेमा में कई गाने गाने गाये लेकिन उन्हें पहचान साल 2007 में फिल्म नकाब के गाने एक दिन तेरी राहों से मिली। इस फिल्म के बाद उन्होंने ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या रे स्टारर फिल्म जोधा अकबर का गाना कहने को जश्ने बहारा है सुपरहिट गाना गाया।  इन दोनों ही गानों नें उन्हें हिंदी सिनेमा के मशहूर पार्श्व गायकों की फेहरिस्त में शामिल कर दिया। 

    टीवी करियर 
    जावेद अली ने अपने करियर की शुरुआत ज़ी टीवी के शो सिंगिंग बेस्ड रियलिटी शो सारेगामा पा लील चैम्प्स के जज के तौर पर की थी।  इसके बाद वह सारेगामा पा सीने स्टार की खोज में बतौर प्रस्तोता भी नजर आ चुके हैं। 
     
    तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
    Enable
    x
    Notification Settings X
    Time Settings
    Done
    Clear Notification X
    Do you want to clear all the notifications from your inbox?
    Settings X