X
ईशान खट्टर
Actor

ईशान खट्टर जीवनी


ईशान खट्टर एक बॉलीवुड अभिनेता हैं। ईशान ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्म "वाह लाइफ हो तो ऐसी से की थी। ईशान का जन्म 1 नवंबर 1995 को मुंबई में हुआ था। ईशान खट्टर बॉलीवुड अभिनेत्री नीलिमा आजमी और राजेश खट्टर के बेटे हैं, और शाहिद कपूर के सौतेले भाई हैं। ईशान अपने सौतले बड़े भाई शाहिद कपूर के काफी क्लोज हैं, और उनके साथ समय भी बिताते हैं।  

पढ़ाई
ईशान खट्टर ने अपनी पूरी पढ़ाई बिलबोंग हाई इंटरनेशनल स्कूल, मुंबई से पूरी की है। इशान ने अपनी स्नातक की पढ़ाई आरआईएमएस इंटरनेशनल स्कूल एंड जूनियर कॉलेज मुंबई से पूरी की है। 
 
करियर
ईशान खट्टर ने अपने फिल्‍मी करियर की शुरुआत साल 2005 में आई फिल्‍म वाह लाइफ हो तो ऐसी से एक चाइल्‍ड आर्टिस्‍ट के तौर पर की थी। इसके बाद वह 2016 में रिलीज हुई फिल्‍म उड़ता पंजाब में कैमियो करते नजर आये थे। 2017 में उन्‍होंने फिल्‍म हाफ विडो में सहायक निर्देशक की भूमिका निभाई थी। 2017 में ही आयी फिल्‍म बियांड द क्‍लाउड्स में भी वह अभिनय करते नजर आये थे। लेकिन ये सब फिल्‍में उन्‍हें वह पहचान नहीं दिला सकीं जिसके वह हकदार थे। साल 2018 में वह श्रीदेवी की बेटी जान्‍हवी कपूर के साथ फिल्‍म धड़क में नजर आये जहां हर किसी ने उनके अभिनय की तारीफ की थी। इस फिल्‍म के लिये ईशान को कई पुरस्‍कारों से भी नवाजा गया था।
ईशान की फिल्म 'खाली पीली' जल्द ही ऑनलाइन प्लेटफार्म ZeePlex पर रिलीज़ होने को तैयार है।  
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+