X
इमरान अब्बास
Actor

इमरान अब्बास जीवनी

इमरान अब्बास(उर्दू-عمران عباس نقوی)  एक पाकिस्तानी मॉडल-अभिनेता हैं।  

पृष्ठभूमि 
इमरान अब्बास का जन्म 15 अक्टूबर 1982 में पाकिस्तान के लाहौर में हुआ था। उन्होंने नेशनल कॉलेज ऑफ़ आर्ट्स में आरिकिटेक्ट में स्नातक की पढ़ाई की है। वह कविाताएं लिखने का भी शौक रखते हैं। 
 
करियर 
इमरान ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल के रूप में की थी।  उसके बाद उन्होंने अपना रुख पाकिस्तानी लॉलीवुड फिल्मों की ओर कर लिया। लेकिन उन्हें पहचान पाकिस्तानी टीवी शोज़ और टेलीफिल्म्स से मिली। उन्होंने साल 2013 में फिल्म अंजुमन से पाकिस्तानी सिनेमा में डेब्यू किया था।  इस फिल्म में उनके अपोजिट सारा लॉरेन नजर आयीं थीं। 

इमरान ने  इंटरव्यू के दौरान कहा कि उन्हें बॉलीवुड की कई फिल्मों के ऑफर आये लेकिन समय ना होने के कारण वह उन फिल्मों को नहीं सके।  इमरान ने साल 2014 में क्रिएचर 3 डी से बॉलीवुड डेब्यू किया।  इस फिल्म में उनके अपोजिट बिपाशा बासु नजर आयीं थीं।  

आने वाली फ़िल्में 
इमरान की आने वाली फिल्मों में मुजफ्फर अली की जाँनिसार शामिल हैं।  जोकि आजादी की लड़ाई की पृष्ठभूमि पर आधारित है। उनकी अगली पाकिस्तानी फिल्म अब्दुल्ला-द फाइनल विटनेस है।  जिसकी स्क्रीनिंग कांस फिल्म फेस्टिवल के दौरान की गयी थी। 

प्रसिद्ध टीवी शोज़ 
सरकार साहब,शादी और तुमसे, पिया के घर जाना है,खुदा और मोहब्बत, अलविदा, मेरा नाम युसूफ है,दिल-ए-मुजफ्फर। 
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+