X
हुमा कुरैशी
Actress/Producer

हुमा कुरैशी जीवनी

हुमा कुरैशी एक भारतीय मॉडल व अभिनेत्री हैं। हुमा अपने बेहतरीन अभिनय के लिए बॉलीवुड में जानी जाती हैं। हुमा ने अपनी पहली ही फिल्म में अपने अभिनय से आलोचकों के मुंह पर ताले जड़ दिए थे। इन्होने अब तक 3 फिल्मफेयर अवार्ड अपने नाम करवाए है। 

पृष्ठभूमि
हुमा का जन्म 28 जुलाई 1986 को दिल्ली में हुआ था। हुमा के पिता सलीम कुरैशी दिल्ली में रेस्टोरेंट ओनर हैं , उनके दिल्ली में तकरीबन दस रेस्त्रां की चैन हैं। उनकी माँ अमीना कुरैशी (कश्मीरी) है, जोकि ग्रहणी हैं। हुमा का एक भाई भी है-शाकिब सलीम , जो एक अभिनेता है। 

पढ़ाई
हुमा का बचपन कालका जी साउथ दिल्ली में बिता। उन्होंने गार्गी कॉलेज ऑफ़ दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में स्नातक किया है।  इसका बाद हुमा ने थिएटर ज्वाइन कर लिया। हुमा ने कई डॉक्यूमेंट्री में भी काम किया है। 

करियर 
हुमा अपने मॉडलिंग अनुबंध के चलते मुंबई गयी हुई थी, हुमा एक सैमसंग का कमर्शियल ऐड शूट कर रहीं थी, तभी अनुराग ने उनका अभिनय कौशल देखा, और उन्हें अपनी अगली फिल्म के लिए साइन कर लिया। हुमा अनुराग की फिल्म गैंग्स ऑफ़ वासेपुर पार्ट 1   2 दोनों में ही नज़र आयीं। दोनों ही फिल्मों में हुमा को आलोचकों की बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिली। हुमा के अब तक के फिल्मीं सफर में हुमा को उनके अभिनय के लिए दर्शकों और क्रिटिक्स का की अच्छी प्रतिक्रिया ही मिली हैं। 

प्रसिद्ध फ़िल्में 
एक थी डायन, गैंग्स ऑफ़ वासेपुर, गैंग्स ऑफ़ वासेपुर 2 डी-डे , बदलापुर, डेढ़ इश्किया, हाईवे, जॉली एल एल बी आदि । 

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+