ऋषिता भट्ट
Born on 10 May 1981 (Age 42) Mumbai
ऋषिता भट्ट जीवनी
ऋषिता भट्ट एक भारतीय मॉडल-एक्ट्रेस हैं। ऋषिता ने हिंदी सिनेमा में कदम फिल्म अशोका से रखा था, इस फिल्म में वह शाहरुख़ खान के अपोजिट नजर आयीं थी। हालंकि ऋषिता को हिंदी सिनेमा में पहचान फिल्म हासिल से मिली।
निजी जीवन
ऋषिता भट्ट का जन्म 10 मई 1981 को मुंबई में हुआ था। ऋषिता ने अपनी पढ़ाई लंदन के ट्रिनिटी कॉलेजसे की है, साथ ही उन्होंने बॉलीवुड के प्रसिद्ध कोरियोग्राफर शामक डावर से कथक की शिक्षा भी ली है। हिंदी सिनेमा में कदम रखने से पहले वह कई विज्ञापनों में भी काम कर चुकी हैं। वह शाहिद कपूर के साथ आर्यन के गाने द्वारा "आंखों मी तेरा ही चेहरा" संगीत वीडियो एल्बम में भी नजर आ चुकी हैं।
शादी
वर्ष 2017 4 मार्च को दिल्ली मे गुपचुप तरीके से ऋषिता ने संयुक्त राष्ट्र के राजनायक आनन्द तिवारी से शादी रचा ली।
फिल्मी करियर
ऋषिता ने हिंदी सिनेमा में अपने करियर की शुरुआत फिल्म अशोका से की। हालंकि उन्हें कुछ खास सफलता ना मिल सकी, इसके बाद ऋषिता दिल विल प्यार-व्यार, आउट ऑफ़ कण्ट्रोल, हासिल, चर्स- अ जॉइंट ऑपरेशन, अब तक छप्पन, किसना: द वारियर पोएट, जवानी -दीवानी जैसी फिल्मों में नजर आयीं।
ऋषिता ने अपने फिल्मी करियर में कई बड़े सुपरस्टार के साथ काम किया, जिनमे शाहरुख खान, अभिषेक बच्चन, इमरान हासमी, विवेक ओबरॉय, जिम्मी शेरगिल, रितेश देशमुख और आर माधवन शामिल हैं।