होमी अदजानिया
होमी अदजानिया जीवनी
होमी अदजानिया एक भारतीय फिल्म निर्माता निर्देशक हैं। उन्हें हिंदी सिनेमा में बिंग सायरस और कॉकटेल जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है।
प्रष्ठ-भूमि
होमी अदजानिया का जन्म नई दिल्ली में हुआ था।
पढाई
होमी अदजानिया ने अपनी शुरुआत पढाई नई दिल्ली से पूरी की है।
शादी
होमी अदजानिया की शादी वोग मैगजीन की फैशन डायरेक्टर अनीता श्रॉफ से हुई है। उनके दो बेटें हैं-ज्रेह और जैन।
करियर
होमी अदजानिया ने अपने करियर की शुरुआत इंग्लिश साइकोलोजिकल फिल्म बिंग सायरस से की थी। इस फिल्म में सैफ अली खान, नसीरुद्दीन शाह और डिम्पल कपाडिया मुख्य भूमिका में नजर आये थे। लेकिन यह फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर कुछ खास धमाल नहीं मचा सकी। इसके बाद होमी ने सैफ अली खान को लेकर कॉकटेल निर्देशित की। इस फिल्म में सैफ अली खान के साथ दीपिका पादुकोण डाइना पैंटी नजर आयी थी। इस फिल्म से ही ही डाइना पैंटी ने हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया था।
इस फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर काफी धुँआदार कमाई की। इसके बाद उन्होंने दीपिका पादुकोण को लेकर इंग्लिश फिल्म फाइंडिंग फैनी निर्देशित की। इस फिल्म में दीपिका के अपोजिट अर्जुन कपूर नजर आये थे। फिल्म में डिम्पल कपाड़िया और पंकज कपूर भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आये थे। इस फिल्म की प्रष्ठ-भूमि गोवा पर आधारित थी।