twitter

    हैजल कीच जीवनी

    हैजल कीच एक बिर्टिश मूल की भारतीय फिल्म अभिनेत्री हैं। उन्हें हिंदी सिनेमा में फिल्म बॉडीगार्ड के लिए जाना जाता है।

    प्रष्ठ-भूमि 
    हैजल कीच का जन्म 28 फरवरी, 1987 को इंग्लैंड में हुआ। हैजल का मूल नाम रोज डॉन है। 

    पढाई 
    हैजल ने अपनी शुरुआती पढाई इंग्लैंड से सम्पन्न की है। हैजल ने बहुत छोटी उम्र से ही इंडियन क्लासिकल और वेस्टर्न गानों पर डांस सीखना शुरू कर दिया था।हैजल अपनी स्कूल में डांस के साथ-साथ सिगिंग और एक्टिंग भी करती थी। 

    करियर 
    हैजल ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत तमिल फिल्म बिल्ला से वर्ष 2007 में की थी।  लेकिन उन्हें पहचान 2011 में हिंदी फिल्म बॉडी-गार्ड से मिली। इस फिल्म में सलमान खान और करीना कपूर मुख भूमिका में थे। 


    हैजल कीच से जुडी रोचक बातें 

    1- हैजल जब 18 वर्ष की थी तब वह भारत में छटि्टयां बिताने मुंबई आई, इस दुरन उन्हें कई मॉडलिंग के ऑफर मिलने लगे।  

    2- अभिनय जगत में आने से पहले हैजल म्यूजिक वीडियो "कहीं पे निगाहे" समेत कई टीवी विज्ञापनों में नजर अ चुकी हैं। 

    3-उन्होंने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत  वर्ष 2007 में तमिल फिल्म "बिल्ला" से की।

    4-बिर्टिश मूल की होने के बावजूद हैजल वेस्टर्न और क्लाक्सिक्ल दोनों ही डांस फॉर्म में पारंगत हैं। 

    5-हैजल कीच वर्ष 2013 में छोटे पर्दे के बहु-चर्चित और बहु विवादित शो बिग-बॉस सीजन 7 का भी हिस्सा रह चुकी हैं।  हालांकि वह इस घर में ज्यादा दिन नहीं सकी थी, और पहले ही हफ्ते घर से बेघर हो गयी। 

    6- बिग-बॉस के अलावा हैजल कॉमेडी सर्कस और डांस बेस्ड रियलिटी शो झलक दिखला जा में भी नजर आ चुकी है। 

    7 फिल्म बॉडीगार्ड के बाद हैजल सोनू सूद अभिनीत फिल्म मैक्सिमम में  हिट आइटम गीत 'आ अंटे अमलापुरम'  में थिरकती नजर आई थी।   

    8 हैज़ल हैरी पौटर सीरिज के तीन भाग में हैरी पॉटर एंड द फिलोस्फर स्टोन, हैरी पॉटर एंड द चैम्बर ऑफ़ सीक्रेट्स और हैरी पॉटर एंड द प्रिजनर ऑफ़ अज्काबान में नजर आ चुकी हैं।

     
    तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
    Enable
    x
    Notification Settings X
    Time Settings
    Done
    Clear Notification X
    Do you want to clear all the notifications from your inbox?
    Settings X