X
हर्षदीप कौर
Singer

हर्षदीप कौर जीवनी

हर्षदीप कौर एक भारतीय पार्श्व गायिका होने के साथ-साथ सूफी सुल्तान भी हैं।  अपने छोटे से बॉलीवुड करियर में अपनी गायिकी से हर्षदीप ने खुद को लीडिंग सिंगर्स में शुमार कर चुकी हैं। 

पृष्ठभूमि
हर्षदीप का जन्म एक सिख परिवार में 16 दिसंबर 1986 को दिल्ली में हुआ था।  हर्षदीप को संगीत विरासत में मिला था।  उनके पिता सविंदर सिंह की संगीत वादयंत्रों की फैक्ट्री थी। हर्षदीप ने संगीत की दुनिया में कदम बहुत ही छोटी से उम्र में रख दिया था। 

पढ़ाई
हर्षदीप कौर ने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई स्प्रिंग डेल्स स्कूल, पूसा रोड दिल्ली से की है।  हर्षदीप को बचपन से ही संगीत में दिलचस्पी थी, उन्होंने महज छ साल की उम्र में संगीत की तालीम हासिल करना शुरू कर दी थी। उन्होंने भारतीत शास्त्रीय संगीत की शिक्षा दिल्ली संगीत रंगमंच के लोकप्रिय सिंह ब्रदर्स उर्फ़ श्री तेजपाल सिंह से हासिल की है। हर्षदीप संगीत की दुनिया में आगे जाना चाहतीं थीं जिस कारण उन्होंने दिल्ली स्कूल ऑफ़ म्यूजिक में दाखिला ले लिया।

शादी
 20 मार्च 2015 को हर्षदीप कौर की शादी उनके बचपन के साथी मंकित सिंह से हुई। 

करियर- हर्षदीप कौर एक ऐसी अकेली बॉलीवुड सिंगर हैं जो दो रियलिटी शोज़ की विनर रह चुकीं हैं।  कौर ने साल 2008 में एनडीटीवी इमेजिन के शो जूनून-कुछ कर दिखाने का में हिस्सा लिया था। यह एक ऐसा सिंगिंग बेस्ड रियलिटी शो था, जिसमे हिंदुस्तानी और पाकिस्तानी कंटेस्टेंट थे।  इस शो में कौर ने कई सुफ़िआना परफॉरमेंस दी, उनकी परफॉरमेंस से प्रभावित होकर बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने उन्हें 'सूफी की सुल्तान' का टाइटल तक दे डाला था। 

फिल्मीं करियर
हर्षदीप  कौर को बॉलीवुड में सूफी गानों के लिए जानीं जातीं हैं। हर्षदीप बॉलीवुड में सभी बड़े संगीत निर्देशकों के साथ काम कर चुकीं हैं।  हर्षदीप कौर बॉलीवुड में काफी पहले से सक्रीय थी थीं।  लेकिन उन्हें पहचान रॉकस्टार के गाने 'कतिया करूँ' से मिली थी।  इसके बाद उन्होंने यश चोपड़ा निर्देशित जब तक है जान का हीर गाना गाया जो लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हुआ।  हर्षदीप बॉलीवुड में अब तक कई गानों में अपनी आवाज दे चुकीं हैं।  

हर्षदीप कौर एमटीवी वीडियो गागा 2001 की भी विजेता रह चुकीं हैं। 
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+