X
हंसिका मोटवानी
Actress/Actor

हंसिका मोटवानी जीवनी

हंसिका मोटवानी एक भारतीय फ़िल्मी एक्ट्रेस हैं, जो मुख्यत तमिल फिल्मों में सक्रिय हैं, इसके अलावा हंसिका मलयालम, तेलुगु, और हिंदी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। हंसिका ने अपना डेब्यू तमिल फिल्म देसमुद्रू से वर्ष 2007 में किया था, इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट फीमेल डेब्यू के अवार्ड से भी नवाजा गया।


निजी जीवन 
हंसिका का जन्म 9 अगस्त 1991 में मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था। हंसिका के पिता प्रदीप मोटवानी एक बिजनेसमैन है और उनकी मां  मोना मोटवानी डर्मेटोलॉजिस्ट हैं।

एक्टिंग करियर 
हंसिका ने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट दूरदर्शन के प्रसिद्ध टीवी शो शाका लाका बूम बूम से की, इसके बाद वह कई अन्य टीवी शोज में नजर आयीं। बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट हंसिका फिल्म कोई मिल गया में भी नजर आ चुकी हैं।

शादी 
हंसिका मोटवानी ने बिजनेसमैन सोहैल से 4 दिसंबर 2022 को जयपुर के एक फोर्ट में साथ फेरे लिए हैं। 

बतौर एक्ट्रेस हंसिका ने अपना एक्टिंग डेब्यू अल्लू अर्जुन के अपोजिट तमिल सिनेमा की फिल्म देसामुदुरु से किया, जिसके लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड से भी नवाजा गया। हिंदी सिनेमा में हंसिका ने हिमेश रेशमिया के साथ फिल्म आप का सुरूर से डेब्यू किया, जोकि बॉक्स-ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई करने में कामयाब रही थी।

प्रसिद्ध फिल्में 
हवा, कोई मिल गया, हम कौन है?, मनी है तो हनी है, बिल्ला, मस्का  क्न्दिरेगा, ओरु कल ओरु कन्नडी, पॉवर, अंबाला आदि.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+