वसंत कुमार शिवशंकर पादुकोण उर्फ़
गुरु दत्त एक भारतीय अभिनेता थे, जो मुख्य रूप से हिंदी सिनेमा के एक प्रसिद्ध निर्माता, निर्देशक और अभिनेता थे। गुरु दत्त ने 50वे और 60वे के दशक में एक से बढ़ कर एक फ़िल्में बनाई, उनकी प्रसिद्ध फिल्मों में,
प्यासा,
कागज़ के फूल,
साहिब बीवी और गुलाम और
चौदहवीं का चाँद जैसी बेहतरीन फ़िल्में लोकप्रिय है।
जन्म
इनका जन्म 9 जुलाई 1925 को बैंगलोर में हुआ था। इनके पिता का नाम शिवशंकर राव पादुकोण था और माता का नाम वासंती पादुकोण था।
करियर
प्रभात फिल्म कम्पनी ने गुरु दत्त को कोरियोग्राफर के रूप में रखा था, लेकिन जल्द ही अभिनेता के रूप में प्रदर्शित हुए। 1947 में ये कम्पनी असफल हो गयी जिसके बाद दत्त मुंबई आगये। उन्होंने अपने जीवन काफी प्रसिद्ध फ़िल्में भी बनाई जैसे, प्यासा, कागज़ के फूल, साहिब बीवी और गुलाम और चौदहवीं का चाँद आदि।
मृत्यु
गुरु दत्त, मुंबई स्थित अपने घर में, 10 अक्टूबर 1964 में मृत अवस्था में पाये गये थे,उन्होंने खूब शराब पीकर ढेर साड़ी नींद की गोलियां खा ली थी, जिसके कारण उनकी मौत हुई, दत्त ने इससे पहले भी दो बार आत्महत्या करने की कोशिश की थी।