X
गिरीश कुलकर्णी
Actor

गिरीश कुलकर्णी जीवनी

गिरीश पांडुरंग कुलकर्णी एक भारतीय फिल्म एक्टर, लेखक,और निर्माता हैं।  गिरीश मुख्यत: मराठी सिनेमा में अपने बेहतरीन काम के लिए जाने जाते हैं। गिरीश आमिर खान की फिल्म दंगल में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए नजर आये थे। हाल ही में वह भारत की पहली नेटफ्लिक्स ओरिजनल सीरिज  सेक्रेड गेम्स में नजर आये थे।

निजी जीवन 
गिरीश का जन्म 25 नवंबर को ओसमानबाद जिले में हुआ था, हालांकि उनका पूरा बचपन पुणे में बिता। गिरीश  पूरनमल ने लाहोटी गवरमेंट पोलटेक्निक कॉलेज से   मिकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा भी लिया है। कॉलेज के दिनों से ही गिरीश स्थानीय स्टेज नाटकों में अभिनय करते थे, परास्नातक के बाद उन्होंने आईटी कम्पनी में काम करना शुरू कर दिया, लेकिन कुछ ही समय बाद उन्होंने अपने सपने को पूरा करने के लेखन शुरू किया। अब गिरीश मराठी सिनेमा में एक लोकप्रिय शख्सियत हैं।

करियर 
सिनेमा करियर शुरू करने से पहले, गिरीश रेडियो मिर्ची में क्लस्टर प्रोग्रामिंग हेड के पद पर कार्यरत थे।  गिरीश ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत वर्ष 2006 में फिल्म  बाधा से की, लेकिन उन्हें मराठी सिनेमा में पहचान फिल्म गभ्रीच पूस से मिली , इस फिल्म में उन्होंने एक गरीब किसान की भूमिका अदा की। उनकी दूसरी रिलीज फिल्म विहीर थी, जिसे काफी सरहाया गया था।

गिरीश ने हिंदी सिनेमा में कदम फिल्म अगली से रखा, इसके बाद वह फिल्म काबिल में एक पालिक इंस्पेक्टर की भूमिका में दिखाई दिए। वर्ष 2018 में गिरीश फन्ने खान में नजर आये।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+