गौतम रोड़े एक भारतीय फिल्म/टीवी स्टार हैं। गौतम भारतीय टीवी जगत कई प्रसिद्ध टीवी शोज का हिस्सा रह चुके हैं, जिनमे बा बहु और बेबी, सरस्वतीचंद्र, महाकुम्भ एक रहस्य, एक कहानी आदि शामिल है।
निजी जीवन
गौतम रोड़े का जन्म 14 अगस्त 1977 को दिल्ली में हुआ था। कुछ साल दिल्ली में बिताने के बाद गौतम का परिवार दिल्ली से मुंबई शिफ्ट हो गया, हालांकि इस दौरान उनके परिवार को काफी पैसो की दिक्कत का सामना करना पड़ा। गौतम के पिता एक रिटायर्ड ब्रोकर हैं और उनकी ज्वेलरी डिजायनर हैं। गौतम की एक बड़ी बहन भी हैं- जिनका नाम रश्मि है।
पढ़ाई
गौतम ने अपनी पढाई आर्मी पब्लिक स्कूल, धौलाकुयां, दिल्ली से पूरी की है। उसके बाद उन्होंने स्नातक की पढ़ाई शहीद भगत सिंह कॉलेज से पूरी की है।
शादी
गौतम रोड़े की शादी पंखुड़ी अवस्थी से हुई है।
करियर
गौतम ने एक्टिंग की दुनिया में कदम जीटीवी के जहां प्यार मिले से रखा था। गौतम को टीवी की दुनिया को पहचान बा बहु और बेबी और स्टारप्लस के टीवी शो सरस्वतीचंद्र से मिली।
गौतम ने फिल्मी दुनिया में कदम वर्ष 2002 में फिल्म अनर्थ से रखा था, इसके बाद कुछ-एक और फिल्म में नजर आये, जिनमे यू, बोमसी एंड मी, अज्ञात और उनकी हालिया रिलीज फिल्म अक्सर 2 शामिल है।