फरीदा जलाल
Born on 14 Mar 1949 (Age 75)
फरीदा जलाल जीवनी
फरीदा जलाल एक भारतीय अभिनेत्री हैं। और 50 सालों से भारतीय सिनेमा में ऐक्टिव हैं। फरीदा 200 से भी ज्यादा फिल्मों में अभिनय कर सबको अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकी हैं। वह हिंदी के अलावा तेलगू, और तमिल फिल्मों में भी काम करती हैं। उनके बेहतरीन अभिनय के लिये फिल्मफेयर के अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।
पृष्ठभूमि
फरीदा जलाल का जन्म 14 मार्च 1949 को नई दिल्ली में हुआ था। फरीदा ने 1978 में कर्नाटक के रहने वाले तबरेज़ बर्मावर से शादी की थी। जिनकी 2003 में मौत हो गई। दोनों का एक बेटा यासीन है जिसे फिल्मों से ज्यादा लगाव नहीं है।
करियर
फरीदा ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत साल 1967 में रिलीज फिल्म तक़दीर से किया था। इसके बाद उन्होंने कई लीड आर सहायक किरदार निभाये हैं। वह मुख्यत: पारस (1971), हेन्ना (1991) और दिलवाले दुल्हनियां ले जायेगें (1995) के लिये जानी जाती हैं। उन्होंने कई टीवी शोज़ में भी अभिनय किया है जिनमें से ये जो जिन्दगी है, बालिका वधु, और सतरंगी ससुराल आदि प्रमुख हैं।