ईशा देओल
Born on 02 Nov 1981 (Age 42) मुंबई
ईशा देओल जीवनी
ईशा देओल एक भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं, जिन्होंने मुख्य रूप से हिंदी सिनेमा में काम किया है। ईशा जाने-माने अभिनेता धर्मेंद्र और ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी की बेटी हैं। ईशा ने बॉलीवुड में साल 2002 में रिलीज़ फिल्म 'कोई मेरे दिल से पूछे' से डेब्यू किया था। इस फिल्म के बाद ईशा 'न तुम जानो न हम' में सैफ अली खान और ह्रितिक रोशन के साथ नज़र आयीं। ईशा ने कई बेहतरीन हिंदी फिल्मों के अलावा तमिल फ़िल्में भी की हुई हैं।
जन्म
ईशा का जन्म 2 नवंबर 1981 में मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था।
शादी
ईशा की शादी जून 2012 में उनके बॉयफ्रेंड, बिजनेसमैन भारत तख्तानी से हुई है, 2017 और 2019 में उन्होंने 2 बेटियों को जन्म दिया है।