दालुकर सलमान एक भारतीय फिल्म अभिनेता हैं, जो मुख्यत: मलयाली सिनेमा में सक्रिय हैं। दालुकर मलयाली सुपरस्टार मामूट्टी के बेटे हैं। एक्टर को ब्लॉकबस्टर फिल्म कुरूप, सीता रामम से काफी ज्यादा लोकप्रियता हासिल हुई है। एक्टर ने हाल ही में रिलीज फिल्म चुप में अपनी दमदार परफॉरमेंस भी दी है।
निजी जीवन
दालुकर सलमान का जन्म 28 जुलाई 1986 को कोच्ची, केरल में हुआ था। सलमान मामूट्टी के दूसरे बच्चे हैं। दालुकर की बहन का नाम सुरुमी है।
पढ़ाई
दालुकर ने अपनी पढाई सेकंड्री लेवल की पढ़ाई, चेन्नई के शिष्या स्कूल से पूरी की है। इसके बाद दालुकर आगे की पढाई के लिए यूनाइटेड स्टेट चले गये, यहां उन्होंने प्रूड युनिवर्सिटी से बिजनस मैनेजमेंट में स्नातक की डिग्री ली। पढ़ाई होने के बाद कुछ समय तक यूएस में काम किया, उसके बाद वह दुबई सिफत हो गये। कुछ सालों तक नौकरी करने के बाद दालुकर ने एक्टिंग में अपना करियर बनाने की सोची, इसके लिए उन्होंने मुंबई स्थित बैरी जॉन स्टूडियो में तीन महीने की एक्टिंग क्लासेस भी ज्वाइन की।
करियर
दालुकर ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2012 में फिल्म सेकंड शो से की, इस फिल्म में उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट डेब्यू मेल अवार्ड से भी नवाजा गया। इसके बाद उन्होंने फिल्म उस्ताद होटल की, उशे इस फिल्म के लिए फिल्मफेयर अवार्ड में बेस्ट एक्टर के नॉमिनेशन भी मिला। इसके बाद दालुकर कॉमेडी फिल्म एबीसीडी: अमेरिकन बोर्न कन्फ्यूज्ड देसी में नजर आये, जोकि कमर्शियली काफी हिट साबित हुई थी। इसके बाद दलुकर रोमांटिक ड्रामा निलाक्श्म पचाक्दल चुवाना भूमि में दिखाई दिए।
मलयाली फिल्मों के अलावा सलमान तमिल फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। मलयाली सिनेमा की तरह उन्हें तमिल सिनेमा में भी काफी सफलता मिली। वर्ष 2015 में दालुकर रोमांटिक ड्रामा चार्ली में दिखाई दिए, इस फिल्म में उनके बेहतरीन अभिनय ने उन्हें केरला स्टेट फिल्म की ओर से बेस्ट एक्टर के अवार्ड से भी नवाजा गया।
शादी
सलमान की शादी अमूल सुफिया से वर्ष 2011 में हुई, सलमान एक बेटी के पिता है। सलमान अपने फैन्स के बीच अपनी जबरदस्त फैशन स्टाइल स्टेटमेंट के लिए भी जाने जाते हैं।