दिव्या भारती एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री थी, जिन्होंने मुख्य रूप से बॉलीवुड में काम किया था। दिव्या अपने समय की सबसे युवा अभिनेत्री थी, क्योंकि उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में बेहद कम उम्र में अपना नाम बनाया था। दिव्या ने अपने अभिनय करियर की शुरुवात तमिल और तेलुगु फिल्मों से की थी।
जन्म
भारती का जन्म 25 फरवरी 1974 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था। उनके पिता का नाम ओम प्रकाश भारती, और माता का नाम मीता भारती है।
शिक्षा
दिव्या की प्रारंभिक शिक्षा मानेकजी कॉपर हाई स्कूल में हुई थी।
शादी
दिव्या ने 10 मई 1992 को, निर्माता-निर्देशक साजिद नाडियावाला से शादी की, शादी के बाद उन्होंने अपना नाम बदल कर सना नाडियावाला कर लिया था।
करियर
महज़ 14 साल की उम्र से विद्या ने अपना मॉडलिंग करियर शुरू कर दिया, जिसके बाद साल 1990 में, 16 साल की उम्र में दिव्या ने अपनी पहली फिल्म बोब्बिली राजा से डेब्यू किया, ये फिल्म तेलुगु फिल्म थी। साल 1992 में रिलीज़ हुई फिल्म विश्वात्मा से, दिव्या को अपार सफलता मिली, जिसके बाद उनका नाम बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्रियों में शुमार हो गया। बाद में उन्होंने कई सफल फिल्मों में काम किया, जैसे- शोला और शबनम, दीवाना आदि।
मृत्यु
5 अप्रैल 1993 में, भारती, अपने घर की 5 फ्लोर की बालकनी से गिर गयी, जिसके बाद एक बेहद प्रतिभावान और खूबसूरत अदाकारा इस दुनिया को छोड़ कर हमेशा के लिए चली गयी। हालांकि ये मौत आत्महया थी या दुर्घटना ये अब तक एक रहस्य है ।