दिशा परमार एक भारतीय अभिनेत्री है, जिन्होंने मुख्य रूप से टीवी सीरियल में काम किया है। इन्हे मुख्य रूप से स्टार प्लस के शो 'प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा' के लिए जाना जाता है।
करियर
दिशा सबसे पहले बतौर मॉडल राजश्री प्रोडक्शन के साथ काम किया था। जिसके बाद महज 17 साल की उम्र में पंखुरी के लीड रोल में इन्हे टीवी शो 'प्यार का दर्द है' के लिए चुना गया। इस शो ने इन्हे पंखुरी के रूप में एक नयी पहचान दिलाई। साल 2017 में दिशा ज़ी टीवी के शो 'वो अपना सा' में नज़र आयी।
2019 में दिशा, राहुल वैद्य के साथ एक म्यूजिक विडियो 'याद तेरी' में भी नज़र आ चुकी है।