दिलीप ताहिल एक भारतीय, फिल्म, टेलीविजन और थिएटर अभिनेता है। दिलीप बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी फिल्मों में काम कर चुके है। इन्होने साल 1974 में फिल्म,
अंकुर से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुवात की फिर इन्होने फिल्म,
शान में विलन के रूप में भूमिका निभाई। दिलीप फिल्म,
भाग मिल्खा भाग में, जवाहर लाल नेहरू के किरदार को निभाया है। ताहिल को फिल्म
बाज़ीगर और
राजा में उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए जाना जाता है।
जन्म
दिलीप का जन्म 30 अक्टूबर 1952, आगरा उत्तर प्रदेश में हुआ था।
शिक्षा
इन्होने नैनीताल के शेरवुड कॉलेज से पढ़ाई की, बाद में दिलीप 1 साल अलीगढ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में पढ़ाई की। स्नातक की डिग्री इन्होने सेंट ज़ेवियर कॉलेज, मुंबई से प्राप्त की।