X
होम » सेलेब्स » धनुष » जीवनी
धनुष
Actor

धनुष जीवनी

धनुष का असली नाम वेंकेटश प्रभु कस्तूरी राजा है। धनुष भारतीय सिने अभिनेता तो हैं हीं, इसके साथ ही साथ वे निर्माता, गीतकार और पाश्रर्व गायक भी हैं और मुख्य रूप से वे तमिल सिनेमा में काम करते हैं। उन्हें फिल्म ‘आदुकलम’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिल चुका है। उन्हें अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान तब मिली जब उनका गाया हुआ गाना ‘वाय दिस कोलावरी डी’ यू ट्यूब पर छा गया। उस समय यह गाना बच्चे बच्चे की जुबान पर चढ़ा हुआ था। उस गाने के बाद से ज्यादातर लोग उन्हें जानने लगे। धनुष को साल 2019 में आयी तमिल फिल्म 'असुरन' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए 67वां राष्ट्रिय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। 


पृष्ठभूमि
धनुष का जन्म तमिल फिल्मों के निर्देशक और निर्माता, कस्तूरी राजा के घर हुआ। उनके भाई निर्देशक सेलवा राघवन के कहने पर उन्होंने अपना फिल्मों की तरफ रूझान किया। वे दक्षिण के सुपरस्टार रजनीकांत के दामाद भी हैं।

शादी

उनकी शादी ऐश्वर्या से हुई है जो कि सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी हैं। उनके दो बच्चे हैं-यात्रा और लिंगा।

करियर

उनके करियर की शुरूआत फिल्म ‘थुल्लोवदो इलीमाई’ फिल्म से हुई थी जिसे ज्यादातर आलोचकों और जनता ने सराहा। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया और अपने अभिनय का जलवा दिखाया। हिन्दी फिल्मों में उनकी शुरूआत फिल्म ‘रांझणा’ से हुई जिसने आलोचकों के साथ साथ दर्शकों का भी दिल जीत लिया। उन्होंने अपने द्वारा निभाए गए किरदार ‘कुंदन’ से सभी का मनोरंजन किया तो वहीं दूसरी तरफ सभी को भावुक भी कर दिया। उनके काम की हर तरफ प्रशंसा हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+