दर्शन जरीवाला एक भारतीय फिल्म/टीवी अभिनेता और स्टेज आर्टिस्ट हैं। दर्शन फिल्म गांधी, माय फादर के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी अपने नाम कर चुके हैं।
निजी जीवन
दर्शन जरीवाला का जन्म 29 सितंबर 1958 को हुआ था।
शादी
वर्ष 1980में दर्शन जरीवाला की शादी टीवी की दुनिया की बेहतरीन एक्ट्रेस अपारा मेहता से सम्पन्न हुई, जिनसे उन्हें एक बेटी भी हैं। हालंकि कुछ सालों से दोनों अलग रह रहे हैंम हालांकि दोनों का अब तक तलाक नहीं हुआ है।
करियर
दर्शन अपने करियर कई बेहतरीन टीवी शोज और फिल्मो का हिस्सा रह चुके हैं, स्वीटी वेड्स एनआरआई, एक था हीरो, सेन्स 8, हमशक्ल, बे यार, एंटरटेनमेंट, फटा पोस्टर निकला हीरो, कमांडो, अजब गजब ल, राजनीती, लाइफ पार्टनर, अजब प्रेम की गजब कहानी आदि शामिल हैं।