डैनी डेन्जोंंगपा हिन्दी फिल्मों के मशहूर अभिनेता हैं। हिन्दी फिल्मों के साथ साथ उन्होंने नेपाली, तेलुगु और तमिल फिल्मों में भी काम किया है। उन्होंने हॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया हैा डैनी को पद्मश्री सम्मान भी मिल चुका है। वे अपने खलनायक और सहायक अभिनेता के किरदारों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कई फिल्मों में अपनी खलनायकी से लोगों के दिलों में दहशत पैदा की है।
पृष्ठभूमि
डैनी का जन्म सिक्किम में एक बौद्ध परिवार में हुआ था।
पढ़ाई
डैनी की शुरूआती पढ़ाई सिक्किम से ही हुई। इसके बाद की पढ़ाई उन्होंने बिरला विद्या मंदिर और सेंट जोसेफ कॉलेज, दार्जिलिंग से की डैनी ने फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया, पुणे से एक्टिंग के गुर सीखे।
शादी-
डैनी की शादी गावा डेन्जोंंगपा से हुई है। उनके दो बच्चे हैं-रिनजिंग डेन्जोंंगपा और पेमा डेन्जोंंगपा।
करियर
उनके करियर की शुरूआत फिल्म 'जरूरत' से हुई थी लेकिन फिल्म 'मेरे अपने' में उन्होंने सकारात्मक भूमिका निभाई। उन्होंने पहली प्रमुख नकारात्मक भूमिका फिल्म 'धुंध' में निभाई। इसके बाद वे कई फिल्मों में दिखाई दिए और उनके अभिनय का कमाल सभी ने देखा। आलोचकों और जनता ने हमेशा से ही उनको सराहा है। फिल्म 'घातक' में उनके द्वारा निभाया गया किरदार 'कात्या' आज भी लोगों को भुलाए नहीं भूलता।