चित्तरंजन त्रिपाठी एक ओडिआ निदेशक, संगीत निर्देशक और अभिनेता हैं।
निजी जीवन
चित्तरंजन त्रिपाठी का जन्म चांदबली , ओड़िशा में हुआ था। उन्होंने हैदराबाद विश्वविद्यालय में समाजशास्त्र में एमए की डिग्री हासिल की और, उसके बाद वर्ष 1996 , दिल्ली स्थित नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में एक्टिंग में डिप्लोमा किया। उन्होंने निर्देशन का अध्यन गिल्डफोर्ड स्कूल ऑफ एक्टिंग, लंदन से किया।
एक्टिंग करियर
वर्ष 2007 में चित्तरंजन त्रिपाठी ने ओडिया फिल्म उद्योग में फिल्म धौली एक्सप्रेस के साथ कदम रखा, उन्होंने इस फिल्म का निर्देशन करने के साथ-साथ वह निर्माता, निर्देशक, पटकथा लेखक, संगीत निर्देशक, गीतकार और प्लेबैक गायक थे। फिल्म को तीन ओडिशा राज्य फिल्म पुरस्कार प्राप्त हुए। उन्होंने 200 9 में एक और फिल्म मुख्यमंत्री बनाई। इसके अलावा उन्होंने 50 से अधिक नाटकों को निर्देशित किया।
उन्होंने कई हिंदी फिल्मों में भी काम किया, जिनमे दिल्ली6, संदर, तलवार, तेरा मेरा टेड़ा-मेडा, आदि शामिल है, इसके अलावा वह अब तक करीबन 500 से अधिक गानों को भी कम्पोज कर चुकें हैं।