चेतन भगत 21 अप्रैल 1971 को जन्मे एक भारतीय लेखक, कॉलमिस्ट और स्क्रीन राइटर हैं। इसके अलावा वह मोटिवेशनल स्पीच्स के लिये भी जाने जाते हैं। उनकी लिखी एक किताब हॉफ गर्लफ्रैंड पर हाल ही में एक फिल्म बनाई गई है। जिसमें अर्जुन कपूर और श्रध्दा कपूर मुख्य भूमिका में थे।
चेतन ने आईआईटी दिल्ली से ग्रेजुएशन करने के बाद आईआईएम अहमदाबाद से अपना एमबीए पूरा किया और इसके बाद हांग कांग में एक कम्पनी में काम करने लगे। वहीं पर उन्होने फाइव पॉइन्ट्स समवन नाम का एक उपन्यास लिखा जो प्रसिध्द रहा इसके बाद वे लेखन की दुनिया में पूरा फोकस करने के लिये मुम्बई चले आये और अब तक कई नोवेल्स लिख चुके हैं जो काफी सराहे गये हैं।
चेतन के कुछ प्रसिध्द नोवेल्स वन नाइट ऐट द कॉल सेन्टर, द थ्री मिस्टेक्स ऑफ माय लाइफ, 2 स्टेट्स रिवॉल्यूशन 2020, व्हाट यंग इंडिया वांन्ट्स, हॉफ गर्लफ्रैंड और वन इंडियन गर्ल आदि हैं।