बॉबी खान
Born on 05 Apr 1970 (Age 54)
बॉबी खान जीवनी
बॉबी खान एक भारतीय फिल्म निर्देशक,डाइलॉग राइटर हैं।
पृष्ठभूमि
बॉबी खान का जन्म 5 अप्रैल 1970 को नई दिल्ली में हुआ था। बॉबी खान हिंदी सिनेमा के मशहूर कोरियोग्राफर अहमद खान के भाई हैं।
पढ़ाई
बॉबी खान ने न्यूयॉर्क फिल्म स्कूल से स्नातक किया है। इसके बाद उन्होंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से साहित्य में डॉक्ट्रेट पीएचडी की मानक डिग्री हासिल की हैं।
शादी
बॉबी खान की शादी हिंदी इंडस्ट्री की मशहूर पार्श्व गायिका सुनिधि चौहान से हुई थी। लेकिन किन्ही कारणों से यह शादी महज कुछ दिन ही चल सकी, उसके बाद दोनों ने तलाक दे दिया।
करियर
बॉबी खान ने हिंदी सिनेमा में अपनी शुरुआत बतौर सहायक निर्देशक की थी। उन्होंने निर्देशक मुजफ्फर अली को फिल्म उमराव जान ,में असिस्ट किया था। उसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में बतौर डायलॉग राइटर के तौर पर काम किया। साल 2009 में उन्होंने फिल्म शैडो निर्देशित की। साल 2015 में उन्होंने सनी लियॉन को लेकर फिल्म एक पहेली लीला निर्देशित की। जो बॉक्स-ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी। आलोचकों ने भी फिल्म को नकारात्मक प्रतिक्रिया दी।