X
भूमि त्रिवेदी
Singer

भूमि त्रिवेदी जीवनी

भूमि त्रिवेदी एक भारतीय पार्श्व गायिका हैं। वह इंडियन आइडल रनरअप  चुकीं हैं। 

पृष्ठभूमि 
भूमि त्रिवेदी का जन्म वडोदरा गुजरात में हुआ था। त्रिवेदी के पिता एक रेलवे कर्मचारी हैं। उनकी माँ एक शास्त्रीय संगीत की गायिका हैं।  उनकी बड़ी बहन भरतनाट्यम नृत्य में पारंगत हैं। भूमि ने साल 2007 में सिंगिंग बेस्ड रियलिटी शो इडियन आइडल में हिस्सा लिया था,  लेकिन उन्हें जॉन्डिस की वजह से यह शो छोड़ना पड़ा, फिर उन्होंने 2008 में उन्होंने इस शो में हिस्सा लिया, लेकिन अपनी आंटी की मौत के कारण उन्होंने फिर यह शो बीच में ही छोड़ दिया।  आख़िरकार साल 2009 में उन्होंने यह शो पूरा किया साथ ही वह इस शो की रनरअप भी बनी।  

करियर 
इंडियन आइडल की रनरअप बनने के बाद भूमि के लिए फिल्म जगत में अपनी गायकी का हुनर दिखाने के लिए दरवाजे खुल गए। उन्होंने अपने हिंदी सिनेमा में पार्श्व गायन की शुरुआत फिल्म प्रेममयी से की।  उन्होंने इस फिल्म का बहने दे गाने में अपनी आवाज दी थी।  लेकिन उन्हें हिंदी सिनेमा में पहचान संजय लीला भंसाली की फिल्म रामलीला-गोलियों की रासलीला से मिली।उन्होंने इस फिल्म में 'राम चाहे लीला,लीला चाहे राम' गाना गाया था।  उन्हें हर तरफ से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी।  

इस फिल्म के बाद उन्होंने अपनी आवाज सलमान खान प्रोडक्शन की फिल्म हीरो में दी।  उन्होंने इस फिल्म में डांस के लीजेंड में बेहतरीन पार्श्व गायिकी की है। 

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+