X
आयुष्‍मान खुराना
Actor/Singer/Lyricst

आयुष्‍मान खुराना जीवनी

आयुष्मान खुराना भारतीय टेलीविजन एंकर होने के साथ साथ फिल्म अभिनेता और गायक भी हैं। भारतीय टेलीविजन में उन्होंने एंकरिंग के जरिए अपना एक मुकाम स्थापित किया। वे लगभग हर दर्शक वर्ग में लोकप्रिय हैं चाहे वह टी.वी. का दर्शक हो या फिर फिल्मों का।

पृष्ठभूमि
आयुष्मान खुराना का जन्म चंडीगढ़ में हुआ था और उनका परिवार आज भी वहीं पर रहता है। उनके पिता पी.खुराना प्रसिद्ध ज्योतिषी हैं और उनकी मां एक घरेलू महिला हैं। उनके एक भाई भी हैं जिनका नाम अपारशक्ति है।

पढ़ाई

आयुष्मान ने अपनी पढ़ाई सेंट जाॅन हाई स्कूल और डीएवी काॅलेज, चंडीगढ़ से की थी। इसके बाद मुख्य रूप से उन्होंने अंग्रेजी साहित्य की पढ़ाई की और इसके बाद स्कूल आॅफ कम्युनिकेशन स्टडीज, पंजाब यूनिवर्सिटी से जनसंचार में परास्नातक की डिग्री प्राप्त की।

देखें आयुष्मान की अनदेखी तस्वीरें 

शादी
उन्होंने अपनी बचपन की दोस्त ताहिरा खान से शादी की है जिनसे उनको दो बच्चे हैं। उनके लड़के का नाम विराजवीर है और लड़की का नाम वरूष्का है।

आयुष्‍मान खुराना की 10 बेस्‍ट फिल्‍में

करियर

आयुष्मान के करियर की शुरूआत एमटीवी के मशहूर शो ‘रोडीज 2’ से हुई थी जिसमें वे विजेता रहे थे। उनकी पहली नौकरी रेडियो जाॅकी के तौर पर बिग एफएम, दिल्ली में थी। रेडियो के बाद वे वीडियो जाॅकी बन गए और उन्होंने कई शोज का संचालन किया। इसके बाद उन्होंने शूजीत सरकार की फिल्म ‘विकी डोनर’ से अपने अभिनय की शुरूआत की। इस फिल्म का विषय खासा चर्चा में रहा और यह फिल्म हिट भी रही। इस फिल्म के लिए आयुष्मान को सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार भी दिया गया।

आने वाली फिल्म  

इनकी आने वाली फिल्म डॉक्टर जी है। 

 

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+