twitter

    अश्विनी अय्यर तिवारी जीवनी

    अश्वनी अय्यर तिवारी एक भारतीय फिल्ममेकर और लेखक है। कई वर्षों तक विज्ञापन में काम करने के बाद, उन्होंने 2016 कॉमेडी नाटक नील बट्टे सन्नाटा को निर्देशित करके अपनी फिल्मी पारी की शुरुआत की। इस फिल्म से उन्हें  आलोचनात्मक प्रशंसा प्राप्त हुई। जिसके बाद अश्वनी ने अम्मा कनक्कु नामक तमिल रीमेक को निर्देशित करने की सोची। फिल्म निर्माण करियर से पहले वह क्रिएटिव डायरेक्टर के रूप में कार्य करती थीं। अश्वनी वर्ष  2017 कॉमेडी रोमांटिक फिल्म  बरेली की बर्फी के लिए सर्वश्रेष्ठ निदेशक के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड भी अपने नाम कर चुकी हैं।

    निजी जीवन 
    अश्विनी अय्यर का जन्म 15 अक्टूबर 1979 को तमिल हिंदू परिवार में मुंबई के उपनगर मुलुंड में हुआ था।  अश्वनी ने अपनी पढाई  सेंट मैरीस कॉन्वेंट  से पूरी की और स्नातक की पढाई एसआईईएस कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स  से की।  

    निर्देशक करियर 
    अश्वनी ने बतौर निर्देशक अपना करियर फिल्म निल बटे सन्नाटा से की, इस फिल्म में स्वरा भास्कर मुख्य भूमिका में नजर आई थी, इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स द्वारा काफी सराहा गया था। इसके बाद उन्होंने तमिल फिल्म बनाई और फिर हिंदी फिल्म बरेली की बर्फी निर्देशित की।  इस फिल्म में कृति सेनन, राजकुमार राव ,आय्सुह्मान खुराना मुख्य भूमिका में नजर आये थे।  अश्वनी की इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया और उन्हें इस फिल्म फिल्मफेयर अवार्ड से भी सम्मानित किया गया। 
     
    तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
    Enable
    x
    Notification Settings X
    Time Settings
    Done
    Clear Notification X
    Do you want to clear all the notifications from your inbox?
    Settings X