X
अश्विनी कलसेकर
Actress/Actor

अश्विनी कलसेकर जीवनी

अश्विनी कलसेकर एक भारतीय फ़िल्म तथा धारावाहिक अभिनेत्री है । इन्होंने अधिकतर टेलीविज़न धारावाहिकों में ही अभिनय किया है । वह छोटे पर्दे पर जीटीवी शो जोधा अकबर के महामंगा के किरदार से जानी जातीं हैं। 

प्रष्ठभूमि 
अश्विनी कलसेकर का जन्म अनिल कलसेकर के घर मुम्बई ,महाराष्ट्र में 22 जनवरी 1970 में हुआ था।

पढाई 
अश्विनी कलसेकर ने अपनी शुरुआती पढाई मुंबई से ही की है।उन्होंने आर्ट्स से स्नातक की पढाई सम्पन्न की है। उन्हें कॉलेज के दिनों में अभिनय करने की सोची जिसके चलते उन्होंने वर्ष 1991 से 1994 तह थिएटर किया।

शादी 
अश्विनी कलसेकर की पहली शादी नितेश पाण्डेय से हुई, जो किन्ही कारणों से ज्यादा नहीं चल सकी और शादी के कुछ दिन बाद ही दोनों के बीच तलाक हो गया। उनकी दूसरी शादी टीवी कलाकार मुरली शर्मा से सम्पन्न हुई है।

करियर 
अश्विनी कलसेकर ने अपने करियर की शुरुआत मराठी फिल्म तुला झापर ला से की थी। उस दौरान उन्होंने कई मराठी फिल्मों में काम किया लेकिन वह कुछ ख़ास नाम नहीं कमा सकी। जिसके बाद उन्होंने मराठी फिल्मों से ब्रेक लेकर हिंदी 
टेलीविजन शो में कम करने लगी। उन्हका पहला टेलीविजन शो शांति था,  उन्हें छोटे पर्दे पर पहचान एकता कपूर के शो कसम से मिली। इस शो में उन्होंने खलनायिका जिज्ञाशा वालिया की भूमिका अदा की थी।उन्हें इस किरदार के टेली 
अवार्ड्स से भी सम्मानित किया जा चूका है। उसके बाद अश्वनी को एकता कपूर के शो जोधा अकबर में महामंगा किरदार ने उन्हें लोगो के बिच लोकोप्रिय बना दिया। फ़िलहाल वह सोनी के शो इतना करो न प्यार मुझे में पूनम खन्ना /पैम की भूमिका में नजर आ रही है।


फ़िल्मी करियर 
सफल टीवी करियर के बाद अशिवनी ने हिंदी सिनेमा की कई बेहतरीन और हित फिल्मों में काम किया है। जिनमे रोहित शेट्टी निर्देशित गोलमाल सीरिज शामिल है। उनकी हालिया रिलीज़ फिल्म सिंघम रिटर्न्स में नजर आयीं थी।
इस फिल्म में उन्होंने एक जर्नलिस्ट की भूमिका अदा की थी।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+