X
अरूणोदय सिंह
Actor

अरूणोदय सिंह जीवनी

अरुणोदय सिंह एक भारतीय फिल्म अभिनेता हैं।  

पृष्ठभूमि 
अरुणोदय सिंह का जन्म 17 फ़रवरी 1983 को रीवा भोपाल मध्यप्रदेश में हुआ था। वह मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह के पोते हैं।  

पढ़ाई 
उन्होंने अपनी तमिलनाडु के कोडाइकनाल से सम्पन्न की है।  उसके बाद उन्होंने अपनी स्नातक की पढ़ाई ब्रान्डिस यूनिवर्सिटी से पूरी की।  वह एक अभिनेता नहीं बनना चाहते थे, लेकिन जब उन्होंने मार्लो ब्रांडो की फिल्म वटरफ्रंट देखि तो उन्होंने एक्टर बनने की ठान ली। इसके लिए उन्होंने न्यूयॉर्क एक्टिंग स्टूडियो से पढ़ाई भी की। 

करियर 
अरुणोदय ने अपने करियर की शुरुआत पियूष झा निर्देशित फिल्म सिकंदर से वर्ष 2009 में की थी। इस फिल्म में उन्होंने एक कश्मीरी फ्रीडम फाइटर की भूमिका अदा की थी। उसके बाद वह फिल्म आएशा में नजर आये थे।  यह अनिल कपूर के होमप्रोडक्शन की फिल्म थी।  इस फिल्म में उनके अलावा अभय देओल और सोनम कपूर मुख्य भूमिका में थे।  

उसके बाद वह एक देन्द्र और सेक्सुअलिटी पर आधारित फिल्म में बतौर लीड कोंकणा सेन शर्मा और राइमा सेन शर्मा के साथ नजर आये। वर्ष 2011 में वह फिल्म ये साली जिंदगी में अदिति राव ह्याद्री और इरफ़ान खान के अपोजिट नजर आये।  इस फिल्म में आलोचकों ने उनके अभिनय की बेहद सरहाना की।  इस फिल्म के लिए कई अवार्ड्स में बेस्ट सपोर्टिंग रोल के लिए नामंकन भी मिला था।  इसके बाद वह फिल्म जिस्म 2 रणदीप हुड्डा और सनी लियॉन के साथ सिल्वर स्क्रीन पर नजर आए।  हालांकि यह फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी और फ्लॉप साबित हुई।  वर्ष 2014 में वह डेविड धवन निर्देशित कॉमेडी फिल्म में तेरा हीरो में वरुण धवन, इलियान डिक्रूज और नर्गिस फाखरी के साथ नजर आये।  इस फिल्म में आलोचकों और दर्शकों को उनका अभिनय बेहद पसंद आया।  इस फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर काफी अच्छा कारोबार किया था। 

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+