twitter

    अरमान मलिक जीवनी

    अरमान मलिक एक भारतीय प्‍लेबैक सिंगर, संगीत लेखक, रिकॉर्ड निर्माता, डांसर और अभिनेता हैं। वह हिंदी सिनेमा सिनेमा के अलावा कन्‍नड़ और तेलुगू सिनेमा में गाने गाते हैं। अरमान को हिंदी, तेलुगु, अंग्रेजी, बंगाली, कन्नड़, मराठी, तमिल, गुजराती, पंजाबी, उर्दू और मलयालम सहित कई भाषाओं में गायिकी के लिए जाना जाता है। साल 2006 में, उन्होंने सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स में भाग भी लिया था लेकिन 8वें स्थान पर वह शो से बाहर हो गए। वह संगीतकार अमाल मलिक के छोटे भाई हैं।

    पृष्ठभूमि 
    अरमान मलिक का जन्म 22 जुलाई 1995 को मुंबई में हुआ था। वह एक संगीत वाले परिवार से ताल्लुकात रखतें हैं। वह हिंदी सिनेमा के मशहूर संगीतकार सरदार मलिक के पोते, और अनु मलिक के भतीजे हैं। उनके पिता का नाम डब्बू मलिक है। संगीतमय परिवार होने के कारण उन्हें बचपन से संगीत से बहुत लगाव हो गया था। उन्होंने महज आठ साल की उम्र में ही संगीत सीखना शुरू कर दिया था। 

    पढ़ाई 
    अरमान ने अपनी शुरूआती पढ़ाई जमनाबाई नर्सी स्कूल से सम्पन्न की है।  उन्होंने उनके संगीत शिक्षा के दौरान बर्कली कॉलेज ऑफ़ म्यूजिक बोस्टन की और से फुल टाइम स्कॉलर्शिप से भी नवाजा जा चूका है। फ़िलहाल वह उषा परवीन गांधी कॉलेज ऑफ़ मैनजमेंट से बैचलर इन मैनेजमेंट स्टडीज की पढ़ाई कर रहे हैं। उन्होंने फिल्म माय नेम इस खान में इंग्लिश बॉय के किरदार के लिए अपनी आवाज दी थी। गायिकी के अलावा वह अपने संगीतकार भाई अमाल मलिक के साथ फिल्म जय हो के गाने भी गए चुके हैं। उन्होंने 10 साल तक रीता कौल और कदीर गुलफाम मुस्तफा खान से क्लासिकल संगीत की शिक्षा ग्रहण की है।  


    करियर 
    अरमान मलिक अपने छोटे से फ़िल्मी करियर में कई फिल्मों में पार्श्व गायन कर चुके हैं। वह अब तक तकरीबन 100-200 कमर्शियल ऐड में अपनी आवाज दे चुके है। 
     
    तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
    Enable
    x
    Notification Settings X
    Time Settings
    Done
    Clear Notification X
    Do you want to clear all the notifications from your inbox?
    Settings X