X
अर्जुन वारेन सिंह
Director

अर्जुन वारेन सिंह जीवनी

अर्जुन वरैन सिंह एक भारतीय फिल्म डायरेक्टर हैं, जो मुख्य रूप से हिंदी सिनेमा में अपने निर्देशित कार्य के लिए जाने जाते हैं, आपको बता दें वह टाइगर बेबी प्रोडक्शन के डायरेक्टरों में से एक हैं। अर्जुन जल्द ही नेटफ्लिक्स फिल्म 'खो गए हम कहाँ' से अपने निर्देशन करियर की शुरुवात करने वाले हैं। 
 
पढ़ाई 
अर्जुन ने साल 2013 में कोलंबिया कॉलेज से बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स के साथ स्नातक की उपाधि प्राप्त की है। उन्होंने गली बॉय और घोस्ट स्टोरीज़ में अबिनय देव और बाद में ज़ोया अख्तर की एक असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में सहायता की थी।

करियर
गली बॉय पर अपने अनुभव के तुरंत बाद, अर्जुन ने 'काम 25' फिल्माया, जो 'सेक्रेड गेम्स' के लिए एक प्रमोशनल म्यूजिक वीडियो था, जिसमें रैपर 'डिवाइन' ने अभिनय किया था। 
उन्होंने 'गली बॉय - वॉइस ऑफ द स्ट्रीट्स' का प्रमोशनल वीडियो बना एक अभियान चलाया था। अर्जुन ने डिवाइन के लोकप्रिय एल्बम 'कोहिनूर' से 'गांधी मनी' के लिए संगीत वीडियो का भी निर्देशन किया है।

अर्जुन वर्तमान में एक्सेल एंटरटेनमेंट और टाइगर बेबी द्वारा निर्मित अनन्या पांडे, आदर्श गौरव और सिद्धांत चतुवेर्दी अभिनीत अपनी पहली फीचर फिल्म 'खो गए हम कहां' का निर्देशन करने के लिए पूरी तरह रेड्डी हैं।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+