अर्चना पूरन सिंह
Born on 26 Sep 1962 (Age 61) देहरादून
अर्चना पूरन सिंह जीवनी
अर्चना पूरन सिंह एक भारतीय अभिनेत्री और टीवी प्रजेंटर हैं। अर्चना पुरन सिंह बॉलीवुड में अपनी कॉमिक टाइमिंग के लिए जानी जाती हैं। चाहे वो फिल्म मोहब्बतें की प्रीतो हों या फिर कुछ कुछ होता है कि मिस ब्रिगेंजा। दर्शकों को और आलोचकों को वो हर रूप में पसंद आई।
पृष्ठभूमि
अर्चना का जन्म एक पंजाबी परिवार में 26 सितंबर 1962 को देहरादून में हुआ था। अर्चना ने अपनी शुरूआती पढ़ाई देहरादून में की। अर्चना को बचपन से ही एक्टिंग का शौक था, जिस कारण वह पढ़ाई बीच में छोड़कर मॉडलिंग में करियर बनाने के लिए वह मुंबई आ गयी।
शादी
अर्चना की शादी टीवी कलाकार और अभिनेता परमीत सेठी से हुई है। इनके दो बेटे भी हैं। आर्यमान-आयुष्मान।
करियर
अर्चना ने अपने शुरूआती फिल्मी करियर में बहुत संघर्ष किया। उन्होंने अपने मॉडलिंग के दिनों में कई टीवी ऐड में काम किया। साल 1987 में अर्चना ने अपनी पहली बॉलीवुड डेब्यू फिल्म जलवा की। इस फिल्म में उनके अपोजिट अभिनेता नसीरुद्दीन शाह नजर आये थे। उनकी पहली फिल्म हिट जरूर हुई थी, लेकिन वह निर्देशकों और निर्माताओं को अपने अभिनय से रिझाने में नाकामयाब रहीं थीं। इस कारण से उन्हें फिर बी-ग्रेड फिल्मों के ऑफर मिलने लगे। लेकिन अर्चना ने हार ना मानते हुए ए-ग्रेड फिल्मों में बतौर सपोर्टिंग काम करना स्वीकार किया। उन्होंने साइड रोल के अलावा फिल्मों में आइटम सांग भी किये।
टीवी करियर
अर्चना ने अपने टीवी करियर की शुरुआत साल 1993 में ज़ीटीव के शो वाह क्या सीन है से की थी। उनका यह शो उस साल सुपरहिट शो साबित हुआ था इसके बाद उन्होंने जाने भी दो पारो, श्रीमान -श्रीमती शोज़ भी किये। अर्चना ने एक सेलिब्रिटी चैट शो भी होस्ट किया। साल 2005 में अर्चना डांसिंग बेस्ड रियलिटी शो नाच बलिए में अपने पति परमीट सेठी के साथ बतौर प्रतिभागी हिस्सा ले चुकी हैं। 2006 में उन्होंने और उनके पति परमीत ने डांसिंग बेस्ड रियलिटी शो झलक दिखला जा को होस्ट भी किया था। उन्होंने सोनी के शो कॉमेडी नाइट्स सर्कस में बतौर जज भी नज़र आ चुकी हैं। अर्चना टीवी शो 'द कपिल शर्मा शो' की जज भी है।
प्रसिद्ध फ़िल्में
मोहब्बतें, बोल बच्चन, कुछ कुछ होता है,कल किसने देखा है, राजा हिंदुस्तानी, कृष, मस्ती, बड़े दिलवाले, मेने दिल तुझको दिया, होगा तूफ़ान, शोला और शबनम, निकाह, आशिक आवारा, टक्कर, जानशीन।