अपूर्व लाखिया एक भारतीय फिल्म अभिनेता हैं।
निजी जिन्दगी
अपूर्व लाखिया का जन्म अहमदाबाद में हुआ। अपूर्व ने अपनी पढ़ाई लारेंस स्कूल, सनावर से पूरी की। अपूर्व लाखिया को शुरुआत से फिल्म मेकिंग का शौक था, लेकिन उन्होंने अपनी फिल्म मेकिंग की पढाई बीच में छोड़कर मीरा नायर को उनकी फिल्म द परेज फैमली में असिस्ट किया। वह हॉलीवुड की फिल्मों जैसे द आइस स्टॉर्म, ए परफेक्ट मर्डर और एडिक्टेड टू लव के सहायक रूप से काम कर चुके हैं।
करियर
हिंदी सिनेमा में बतौर निर्देशक बनने पहले अपूर्व ने बतौर सहायक निर्देशक आशुतोष गोविरकर की फिल्म लगान में काम कियावह हॉलीवुड की फिल्मों जैसे द आइस स्टॉर्म, ए परफेक्ट मर्डर और एडिक्टेड टू लव के सहायक थे। फिल्म लगान के लिए आमिर खान किसी हॉलीवुड सिनेमा अनुभवी की तलाश कर रहे थे, तब फरहान अख्तर ने आमिर को अपूर्व का नाम सुझाया।
अपूर्व ने हिंदी सिनेमा में बतौर निर्देशक कदम वर्ष 2002 में फिल्म मुंबई से आया मेरा दोस्त से रखा, इसके बाद उन्होंने फिल्म एक अजनबी निर्देशित की, जोकि हॉलीवुड फिल्म मैन ऑन फायर का रीमेक था।
अपूर्व की तीसरी फिल्म शूटआउट एट लोखंडवाला थी, जोकि 25 मई 2007 को रिलीज हुई। अप्पोर्व अब तक हिंदी सिनेमा में कई बेहतरीन फिल्मों का निर्माण कर चुके हैं। जिसमे लगान, मुंबई से मेरा दोस्त, एक अजनबी, शूट आउट एट लोखंडवाला, दस कहानियां ,मिशन इस्तांबुल ,जंजीर, हसीना पारकर आदि शामिल हैं।