अनुशा दांडेकर
Born on 09 Jan 1982 (Age 42)
अनुशा दांडेकर जीवनी
अनुशा दांडेकर एक इंडो-ऑस्ट्रेलियन एमटीवी वीजे हैं, एक्ट्रेस और सिंगर हैं।
निजी जीवन
अनुषा का जन्म 9 जनवरी 1982 को खारतूम सूडान में मराठी चितपावन ब्राह्मण परिवार में शशिधर और सुलभा दांडेकर के घर में हुआ था। अनुषा की दो बहने हैं- शिबानी और अपेक्षा दांडेकर। शिबानी भी एक टीवी व फिल्म एक्ट्रेस हैं।
करियर
वर्ष 2002, 19 साल की उम्र में दांडेकर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपना करियर बनाने के लिए वापस मुंबई आ गयी।
अनुषा ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म मुंबई मुंबई मैटनी से की थी, जिसके बाद वह कई अन्य फिल्मों में नजर आयीं, जिनमे विरुद्ध, एंथोनी कौन है? , हेल्लो, सिटी ऑफ़ गोल्ड, लालबाग परेल, डेली-बेली, जय जय महाराष्ट्र माजा और भावेश जोशी सुपर हीरो शामिल है।
टीवी करियर
अनुषा ने टीवी की दुनिया में कदम एमटीवी चैनल के शो एमटीवी डांस क्रू से रखा, इस शो में वह होस्ट के तौर पर नजर आयीं थी । इसके बाद उन्होंने एमटीवी के कई अन्य शो होस्ट किये, जिनमे एमटीवी टीन डीवा, एमटीवी रॉक ऑन, इंडियाज नेक्स्ट टॉप मॉडल, एमटीवी लव स्कूल शामिल है।