X
अनुराग बासु
Actor/Director/Producer

अनुराग बासु जीवनी

अनुराग बसु (बांग्ला: অনুরাগ বসু) एक भारतीय फ़िल्म, टीवी विज्ञापन, निर्माता और निर्देशक, अभिनेता और पटकथा लेखक हैं। 

पृष्ठभूमि 
अनुराग बासु का जन्म मध्यम वर्गीय परिवार में भिलाई झारखंड में हुआ।  उनके माता-पिता सुब्रतो बासु और माँ दीपशिखा बासु उच्च श्रेणी के थिएटर कलाकर थे।  

पढ़ाई 
अनुराग बासु ने अपनी शुरुआती पढ़ाई बीएसपी सीनियर सेकंडरी स्कूल, से पूरी की।  उसके बाद उन्होंने अपनी स्नातक की पढ़ाई जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज से सम्पूर्ण की। उन्होंने भौतिक विज्ञानं की मानक डिग्री मुंबई यूनिवर्सिटी से प्राप्त की है।  उन्होंने सिनेमेटोग्राफी की पढ़ाई एफटीआईआई से पूरी की।  उन्होंने अपनी पढाई के दौरान कई दिग्गज निर्देशक को असिस्ट किया।  

शादी 
अनुराग बासु की शादी तानी बासु से हुई है। उनकी दो बेटियां है ईशाना-अहाना।  

करियर 
बासु ने अपने निर्देशन करियर की शुरुआत वर्ष 2003 में तुषार कपूर और एषा देओल स्टारर फिल्म कुछ तो है से की थी। इस फिल्म का निर्माण एकता कपूर द्वारा किया गया था।  हालंकि यह फिल्म कुछ खास बॉक्स-ऑफिस अपर अपना कमाल नहीं दिखा सकी।  इस बाद बासु ने महेश भट्ट के साथ मिलकर फिल्म साया निर्देशित की।  इस फिल्म में जॉन अब्राहम और तारा शर्मा मुख्य भूमिका में नजर आये थे। लेकिन पहली फिल्म की तरह उनकी यह फिल्म भी दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आई।  

उन्होंने तीसरी फिल्म भहत कैम्प के साथ मिलकर मर्डर निर्देशित की।  इस फिल्म में मुख्य भूमिका में मल्लिका शेरावत, इमरान हाश्मी और अश्मित पटेल नजर आये थे।  

बासु ने अपने इस फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी, कहे तो उनकी उनकी यह पहली हिट फिल्म भी थी।  इसके बाद उन्होंने गैंगस्टर और लाइफ इन अ मेट्रो जैसी फ़िल्में निर्देशित की जो दर्शकों कुछ खास पसंद नहीं की गयी।  बासु की अब तक सबसे बड़ी हिट फिल्म फिल्म बर्फी रही।  इस फिल्म में रणबीर कपूर, इलियाना डिक्रूज और प्रियंका चोपड़ा मुख्य भूमिका में नजर आये थे। उनकी यह फिल्म दर्शकों और आलोचकों द्वारा हर जगह सरहायी गयी।  उनकी अगली फिल्म जग्गा जासूस है।  जिसमे रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।  
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+