अनूप भंडारी
Born on 02 Mar 1982 (Age 42) Puttur, Karnataka
अनूप भंडारी जीवनी
अनूप भंडारी एक भारतीय लेखक, निर्देशक, संगीत निर्देशक, गीतकार, पार्श्व गायक और अभिनेता हैं, जो मुख्य रूप से कन्नड़ सिनेमा में सक्रीय हैं। अनूप, सॉफ्टवेयर इंजीनियर से लघु फिल्म निर्माता बने और अब वह जानें-मानें नवोदित कन्नड़ फिल्म निर्देशक बन चुके है। अनूप ने विद्या विकास इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (VVIET), मैसूर से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है। उनके निर्देशन की पहली मिस्ट्री थ्रिलर कन्नड़ फिल्म रंगी तरंगा थी जो समीक्षकों द्वारा खूब सराही गयी। अनूप ने फिल्म के डायलाग भी लिखे और संगीत भी तैयार किया था।