अंकित गुप्ता एक भारतीय अभिनेता हैं, जिन्हें मुख्य रूप से हिंदी टेलीविजन शो में अपने अभिनय के लिए जानें जाते हैं। अंकित टीवी शो, सद्दा हक में पार्थ कश्यप, बेगूसराय में गर्व प्रियम ठाकुर के नाम से लोकप्रिय हुए। अंकित को टीवी शो उडरियान में फतेह सिंह से प्रसिद्धि मिली।
करियर
अंकित ने साल 2012 में कलर्स टीवी शो बालिका वधू में डॉ अभिषेक कुमार के रूप में अभिनय की शुरुआत की और उसी साल उन्हें हिंदी फिल्म टूटिया दिल में नालेंद्र यादव के रूप में देखा गया था। वह चैनल वी इंडिया के शो साड्डा हक में पार्थ कश्यप के किरदार में दिखाई दिए थे। टीवी शो बेगूसराय में गर्व ठाकुर की भूमिका निभाने के लिए भी जाना जाता है। साल 2021 से 2022 तक, गुप्ता को कलर्स टीवी के लोकप्रिय शो उडरियान में पुरुष प्रधान, फतेह सिंह विर्क की भूमिका निभाते हुए देखा गया था। अक्टूबर 2022 से, उन्होंने कलर्स टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस 16 में भाग लिया है।