अनिल ग्रोवर एक भारतीय फिल्म अभिनेता हैं, जो मुख्य रूप से हिंदी सिनेमा में अपने अभिनय के लिए जाने जाते हैं। अनिल ग्रोवर, लोकप्रिय कॉमेडियन 'सुनील ग्रोवर' के छोटे भाई हैं, और जल्द ही अनिल, फिल्म 'डंकी' से 'बिल्ली' के किरदार में नजर आयेंगें।
करियर
आपको बता दें, अनिल ने हिंदी सिनेमा में अपना डेब्यू साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म 'अतरंगी रे' से किया था, इसके अलावा वह पंजाबी फिल्म रमता जोगी में भी कैमियो करते दिखाई दिए हैं। साल 2023 में अनिल शाहरुख खान की आगामी फिल्म 'डंकी' में दिखाई देने वाले हैं।