twitter

    अंगद बेदी जीवनी

    अंगद बेदी एक बॉलीवुड अभिनेता और मॉडल हैं। अंगद ने फिल्मी दुनिया में कदम फिल्म फालतू (2011)से रखा था।

    पर्सनल लाइफ 
    अंगद बेदी का जन्म 6 फरवरी 1983 को दिल्ली में भारतीय क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के घर हुआ था। अंगद की एक बड़ी नेहा और दो स्टेप बहनें है। वर्ष 2018, 10 मई को अंगद ने बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया शादी के बंधन में बंध चुके हैं।

    पढ़ाई
    अंगद बेदी ने अपनी शुरुआती पढ़ाई ज्ञान भारती स्कूल, दिल्ली से की, और स्नातक की पढाई सैंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से पूरी की है। अंगद ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की, जिसके बाद वह फिल्मी दुनिया में आ गये। बता दें, अंगद भारतीय क्रिकेट अंडर नाइंटीन भी खेल चुके हैं।

    बॉलीवुड करियर 
    यूं तो अंगद ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2004 में काया तारण से की थी, लेकिन उन्हें असल पहचान रेमो डिसूजा निर्देशित फिल्म फालूत से मिली। इस फिल्म में उन्होंने निरंजन की भूमिका अदा की थी। इसके बाद वह फिल्म उंगली(2014), पिंक (2016), डियर जिंदगी (2016), टाइगर ज़िन्दा है (2017),सूरमा (2018) में नजर आये।

    टीवी करियर 
    अंगद फिल्मों में अलावा टीवी जगत में भी काफी सक्रिय है, टीवी की दुनिया में वह कई शोज में नजर आ चुके हैं, जिनमे एक्स्ट्रा इनिंग्स (टी 20 इंडियन प्रीमियर लीग) , कुक ना कहो, फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी (सीजन 3), इमोशनल अत्याचार (2011),  24 (सीजन 2) शामिल है।


     
    तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
    Enable
    x
    Notification Settings X
    Time Settings
    Done
    Clear Notification X
    Do you want to clear all the notifications from your inbox?
    Settings X