X
अनिता नायर
Actor/Actress

अनिता नायर जीवनी

 अनीता नायर एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री/थियेटर आर्टिस्ट और गायिका हैं।   अनीता फिल्म चक दे इंडिया में इंडिया वीमेन नेशनल हॉकी टीम की खिलाड़ी के तौर पर नजर आई थीं।  

निजी जीवन 
अनीता नायर का जन्म 19 जुलाई 1984 को बैंगलोर,कर्नाटक में हुआ था।  अनीता के पिता मलयाली और मां पारसी हैं।  अनीता ने प्रारंभिक पढाई द फ्रैंक एंथोनी पब्लिक स्कूल, बेंगलुरु से पूरी की है, और स्नातक की पढ़ाई बेंगलुरु युनिवर्सिटी और आगे की पढाई करने के लिए वह मुंबई चली गयीं। 

अनीता को हिंदी सिनेमा में पहचान उनकी पहली हिंदी फिल्म चक दे इंडिया से मिली, इस फिल्म में उन्होंने अलिया बोस की भूमिका निभाई थी।   अनीता ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत मलयालम सिनेमा से की, वह अब तक तीन मलयाली फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।  

अनिता ब्रिटिश इंडियन कॉमेडी सीरिज में नजर आ चुकी हैं, जिसमे उन्होंने बिंदिया की भूमिका अदा की थी, अनीता की दूसरी इल्म  श्याम बेंगल द्वारा निर्देशित वेल डन अब्बा थी,इसके अलावा अनिता नागेश कुकुनूर की फिल्म आशायें में नजर आयीं थी, जिसमे उन्होंने एक कैंसर के मरीज की भूमिका अदा की थी।  इसके अलावा अनीता झूठा ही सही और फिल्म दम मारो दम में दिखाई दे चुकी हैं।  

फिल्मों के अलावा अनीता कई विज्ञापनों में काम कर चुकी हैं, जिनमे रणबीर कपूर के साथ वर्जिन मोबाइल का ऐड, डेरी मिल्क सिल्क, एसर, डव, मेडिकल अबोर्शन पिल्स आदि शामिल हैं।   
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+