X
अमरुता खांविलकर
Actress

अमरुता खांविलकर जीवनी

 अमृता खानविलकर एक भारतीय हिंदी-मराठी एक्ट्रेस है। 

निजी जीवन 
अमृता खानविलकर का जन्म 23 नवंबर 1984 को पुणे महाराष्ट्र में हुआ था। अमृता 96 कुली मराठा वंश से ताल्लुकात रखती हैं। अमृता की शादी टीवी अभिनेता हिमांशु से हुई है। हिमांशु कई हिंदी टीवी शोज में नजर आ चुकें हैं, जिनमे आपकी अन्तर, भागों वाली आदि शामिल हैं।  

करियर 
अमृता ने टीवी की दुनिया में कदम इंडिया बेस्ट सिने-स्टार की खोज से रखा था।  इसके बाद वह कई टीवी शो में नजर आयीं।  अमृता अपने पति हिमान्शु के साथ शो नच बलिये में नजर आयीं थी, जिसके वह विजेता भी बनी। इसके बाद अमृता ने डांस इंडिया डांस के सीजन 6 को भी होस्ट किया। 

फ़िल्में
अमृता अब तक कई हिंदी और मराठी फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं। अमृता के फिल्मी करियर की पहली फिल्म- गोलमाल (मराठी) थी।  इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में अभिनय कर मराठी सिनेमा में अपनी एक अलग पहचान बनाई।  हाल ही में अमृता मेघना गुलजार की फिल्म राजी में नजर आयीं थी, जिसमे उन्होंने एक बेहद ही अहम भूमिका को निभाया था। 
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+