X
अमृता सिंह
Actress

अमृता सिंह जीवनी

अमृता सिंह एक भारतीय अभिनेत्री हैं। वह अपने समय की लीडिंग अभिनेत्रीयोँ में से एक हुआ करती थीं। अमृता सिंह अभिनेता सैफ-अली खान की पहली पत्नी हैं।

पृष्ठभूमि 
अमृता का जन्म 9 फ़रवरी 1958 को एक सिख परिवार में हुआ था।  इनकी  पिता का नाम सरदार सविंदर सिंह था, जबकि उनकी माँ का नाम रुख्शाना सुलतान। अमृता सिंह भारतीय लेखक खुशवंत सिंह की भतीजी हैं।

पढाई
उन्होंने दिल्ली के मॉडर्न स्कूल से पढ़ाई की है।  वह हिंदी अंग्रेजी और पंजाबी भाषा में निपुण हैं।

शादी
अमृता सिंह की शादी उनसे 12 साल छोटे सैफ अली खान से हुई थी। इन्होने शादी के बाद अपना धर्म भी परिवर्तित कर लिया था, और फिल्मीं दुनिया से दूरी भी बना ली थी।  लेकिन उनकी यह शादी सिर्फ 13 साल तक ही चल सकी, साल 2004 में दोनों का तलाक हो गया।  सैफ अली खान पटौदी ऑफ नवाब से भी जाने जाते हैं।  इनके दो बच्चे है।  सारा अली खान,इब्राहिम अली खान। 

करियर
अमृता ने अपनी फिल्मीं करियर की शुरुआत फिल्म बेताब से 1983 में की थी।  इस फिल्म में वह सनी देओल के साथ नजर आयीं थी।  उसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया।  जिनमे फिल्म मर्द शामिल हैं, इस फिल्म में उनके अपोजिट मेगास्टार अमिताभ बच्चन नज़र आये थे। उन्होंने सकारत्मक किरदार के अलावा फिल्म राजू बन गया जेंटलमैन, आइना जैसी फिल्मों में नकारात्म्क किरदार भी निभाये हैं। अपने फ़िल्मी करियर  में उन्होंने फिल्म फेयर का बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवार्ड भी जीता था। अभिनेता सैफ अली खान से शादी होने के बाद अमृता अपने फ़िल्मी करियर से ब्रेक लेकर अपना परिवार संभालने लगी।

अमृता ने साल 2002 में फिल्म 23 मार्च 1931-शहीद फिल्म से वापसी की।  उन्होंने इस फिल्म में भगत सिंह की माँ का किरदार निभाया था , उसके बाद दस कहानियाँ, शूट आउट ऐट लोखंडवाला जैसी फिल्मों में नजर अायीं।  2014 में वह धर्म प्रोडक्शंस की फिल्म 2 स्टेट्स में नजर आयीं।  यह फिल्म चेतन भगत किनोवेल पर आधारित थीं।  अमृता ने इस फिल्म में अर्जुन कपूर की पंजाबन माँ का किरदार निभाया था।  जिसे दर्शकों और आलोचकों द्वारा खूब सराहा गया। 

प्रसिद्ध फ़िल्में
मर्द,बेताब, सूर्यवंशी, राजू बन गया जेंटलमैन ,अकेला  सपना,आग का दरिया  ,सच्चाई की ताकत , काला धंधा गोरे लोग ,कल की आवाज़,2 स्टेट्स,दस कहानियाँ, शूट आउट ऐट लोखंडवाला,23 मार्च 1931-शहीद,तूफ़ान,सीआईडी ,अग्नि,मुलजिम,चरणों की सौंगंध।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+