X
अमृता राव
Actress

अमृता राव जीवनी

अमृता राव एक भारतीय फिल्म मॉडल,अभिनेत्री और फिल्हैंम एवं शोज़ डायरेक्टर हैं।।  

पृष्ठभूमि 
अमृता राव का जन्म 7 जून 1987 में मुंबई में हुआ था। उन्हे अंग्रेजी, हिन्दी, मराठी और कोंकणी भाषाओं का ज्ञान है।

शादी 
अमृता राव ने अपने बॉयफ्रेंड अनमोल(जो की एक रेडियो जॉकी है) उनसे, 15 मई 2016 को मुंबई में शादी की है। अमृता और अनमोल का एक बेटा है। 

करियर 
अमृता ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। उनके मॉडलिंग की शुरुआत एक फेस क्रीम के ऐड के जरिये हुई थी, जिसमे उन्हें 60 मॉडल्स में चुना गया था।  उसके बाद उन्होंने तकरीबन 35 से विज्ञापनों में काम किया। कैड्बरी पर्क और ब्रू काफ़ी की ऎड फ़िल्मों मे उनके शानदार अभिनय के बाद से उन्हे बॉलीवुड फ़िल्मो में काम करने के प्रस्ताव आने लगे।

फ़िल्मी करियर 
उन्होंने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत साल 2002 में फिल्म अब के बरस से की थी। इस फिल्म का निर्देशन राज़ कंवर ने किया था। लेकिन उन्हें हिंदी सिनेमा में पहचान फ़िल्म इश्क विश्क से मिली। इस फिल्म में उनके अपोजिट शाहिद कपूर नजर आये थे। इस फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर कुछ खास कमाई नहीं की थी, लेकिन वाह दर्शकों की नजर में जरूर आ गयी थीं। इसके बाद वह मस्ती, मैं हूँ ना, वाह लाइफ हो तो ऐसी फिल्मों में नजर आईं। उनकी कुछ फ़िल्में बाॅक्स ऑफ़िस पर असफ़ल भी रही जैसे दीवार, शिखर, प्यारे मोहन शामिल हैं। उसके बाद वह सूरज बड़जात्या की फिल्म विवाह में नजर आई, इस फिल्म में उनके अपोजिट शाहिद कपूर नजर आये थे , यह एक पारिवारिक फिल्म थी, जिसे दर्शकों द्वारा बेहद पसंद भी किया गया। इस फिल्म के बाद वह निर्देशक प्रकाश झा की फिल्म सत्याग्रह और सनी देओल स्टारर फिल्म सिंह साहब दी ग्रेट में नजर आयीं। दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स-ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई की थी। 

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+