X
अमाल मलिक
Music Director/Singer

अमाल मलिक जीवनी

अमाल मलिक एक भारतीय संगीतकार हैं। जानी-मानी फिल्म 'एम एस धोनी' के सभी गाने अमाल ही ने दिए थे।

पृष्‍ठभूमि
अमाल मलिक का जन्म 16 जून 1991 में मुंबई में हुआ था। वह एक संगीत वाले परिवार से ताल्लुकात रखतें हैं। वह हिंदी सिनेमा के मशहूर संगीतकार सरदार मलिक के पोते, और अनु मलिक के भतीजे हैं। उनके पिता का नाम डब्बू मलिक है। संगीतमय परिवार होने के कारण उन्हें बचपन से संगीत से बहुत लगाव हो गया था। उन्होंने महज आठ साल की उम्र में ही संगीत सीखना शुरू कर दिया था। 

पढाई 
अमाल ने अपनी शुरूआती पढाई जमनाबाई नरसी स्कूल से सम्पन्न की है। उन्होंने स्नातक की ऐन.एम कॉलेज मुंबई से की है। उन्होंने संगीत की शिक्षा त्रिन्टी कॉलेज ऑफ़ म्यूजिक लंदन से ग्रहण की है। इसके अलावा उन्होंने अपने दादाजी से भारतीय संगीत की पूर्ण शिक्षा प्राप्त की है। 

करियर 
अमाल ने अपने करियर की शुरुआत बहुत छोटे से ही कर दी थी। दसंवी पास करने के बाद से ही वह मशहूर संगीतकारों को असिस्ट करने लगे थे।उन्होंने बतौर सहायक संगीतकार कई फिल्मों में संगीत दिया। साल 2008 से 2011 तक उन्होंने प्रीतम के साथ कई फिल्मों में बतौर सहायक संगीतकार काम किया। उन्होंने हिंदी सिनेमा में बतौर संगीतकार अपने करियर की शुरुआत फिल्म जय हो के गाने नैना से की। यह गाना उस समय के चार्टबस्टर सांग था। इसके अलावा वह खुबसूरत के टाइटल ट्रैक के भी संगीतकार रह चुकें हैं। 

अमाल ने अपने शुरूआती करियर में करीबन 67 विज्ञापनों के जिंगल में काम किया। जिनमे अमूल, वोडाफोन, होर्लिक्स, रिलेक्सो, जैसे बड़े ब्रांड शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने का टीवी कमर्शियल शो के टाइटल ट्रैक भी कम्पोज किये जिसमे  होंगे जुदा ना हम और  26/12 जैसे शोर शामिल हैं। 
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+