X
आलोक नाथ
Actor

आलोक नाथ जीवनी

आलोक नाथ एक भारतीय फिल्म अभिनेता और टीवी कलाकार हैं। जो मुख्यतः हिंदी फिल्मों में नजर आते हैं। उन्हें हिंदी सिनेमा में 'बाबूजी' के नाम से भी जाना जाता हैं। वह कई जानें-मानें टीवी सीरियल, बुनियाद, रिश्ते, सपना बाबुल का बिदाई, यहां मैं घर घर खेली और ये रिश्ता क्या कहलाता है, जैसे टीवी धारावाहिक में बाबूजी के रोल में दिखाई दे चुके हैं। आलोक नाथ, 200 से भी ज्यादा फिल्मों में नजर आ चुके हैं। 

पृष्ठभूमि 
आलोक नाथ का जन्म 10 जुलाई 1956 को पटना बिहार में हुआ था।  

करियर 
अलोक नाथ ने अपने करियर की शुरुआत साल 1982 में  फिल्म गाँधी से की थी। उन्होंने हिंदी सिनेमा में हर तरह की भूमिका अदा की। उन्हें सूरज बड़जात्या और राजश्री प्रोडक्शन की फिल्मों में अच्छे पिता का किरदार निभाने से हिंदी सिनेमा में बेहद प्रसिद्धि मिली। जिस कारण दर्शक भी उन्हें बाबूजी कहने से कोई गुरेज नहीं करते।

बड़े पर्दे पर ही नहीं छोटे पर्दे पर भी उन्होंने एक अच्छे पिता की भूमिका अदा की हैं ,जिनमे सीरियल बाबुल की विदाई, यंहा मैं घर-घर खेली जैसे शो शामिल हैं।
 
प्रसिद्ध फिल्में 
गांधी , मशाल, हम साथ साथ हैं, कच्ची कली, पेट प्यार और पाप, जेवर,ये वो मंजिल तो नहीं, कयामत से कयामत तक, मोहरे, हम आपके हैं कौन, अग्नि, जोशीले, कसम सुहाग की, अनजाने रिश्ते, मैंने प्यार किया, लेकिन, अग्निपथ, इंसाफ का सूरज, दुश्मन, आई मिल्न की रात, विवाह और सोनू के टीटू की स्वीटी आदि।

प्रसिद्ध टीवी शोज 
रिश्ते-नाते, दर्पण ,बुनियाद, भारत एक खोज, तलाश, दाने अनार के, तारा, इम्तिहान, कभी-कभी, पिया के घर, रिश्ते, वो रहने वाली महलों की, विदाई. घर एक सपना, दो दिल बंधे एक डोरी से, तू मेरे अगल-बगल है, मेटे रंग में रंगने वाली, ये रिश्ता क्या कहलाता है।
 
कंट्रोवर्सी 
वर्ष 2018 में #metoo के दौरान  निर्देशक/निर्माता विनता नंदा ने 20 साल पहले हुई घटना  को एक फेसबुक पोस्ट में  बताया कि उनके दोस्त और तारा सीरियल के एक्टर आलोक नाथ ने उनका रेप किया है। उन्होंने लिखा,आज 20 साल बाद मैं ठीक हूं। मेरे घाव भर चुके हैं। लेकिन मैं अभी भी बोलने से डरती हूं। मैं ऐसी औरत थी जो घंटों लोगों के समूह से बातें कर लेती थीं। स्टेज से मुझे कभी डर नहीं लगता था लेकिन अब वो आत्मविश्वास नहीं है। हालांकि मैं इस पर काम कर रही हूं। इस पोस्ट में उन्होंने अपने साथ हुई घटना के अलावा उस शो के दौरान शो की लीड एक्ट्रेस नवनीत निशान के साथ हुई घटना का भी जिक्र किया।   
 
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+