अल्का कौशल एक भारतीय हिंदी-मराठी टीवी और फिल्म एक्ट्रेस है। अल्का को टीवी की दुनिया में पहचान कुबूल है और कुमकुम-एक प्यारा सा बंधन से मिली। अल्का टीवी की दुनिया में नेगेटिव किरदार के लिए जानी जाती हैं। टीवी की दुनिया के अलावा अल्का कई फिल्मों में सहायक एक्ट्रेस का किरदार निभा चुकी हैं।
निजी जीवन
अल्का कौशल का जन्म 2 सितंबर 1969 को दिल्ली में विश्वा मोहन एस बडोला औरसुशीला बडोला प्रतिष्ठित स्टेज कलाकार के घर में हुआ था। अल्का अपने तीन भाई-बहनों में से सबसे बड़ी हैं, अल्का की छोटी बहन कालिंदी बडोला रेडियो मिर्ची में बतौर आरजे कार्यरत हैं,और उनके भाई वरुण बडोला टेलीविजन अभिनेता हैं। अल्का ने दिल्ली के नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा रिपर्टरी में सीखने के बाद वह टीवी की दुनिया में करीयर बनाने के लिए मुंबई चली गयीं।
शादी
अल्का की शादी निर्माता-निर्देशक रवि.जी कौशल से हुई हैं, शादी के बाद अल्का ने अपने पति के साथ खुद का प्रोडक्शन हाउस मंगलम आर्ट्स शुरू किया है।
वर्ष 2017 में अल्का और उनकी मां को चेक बाउंस के आरोप में संग्राम (पंजाब) की अदालत ने उन्हें दो साल की सजा सुनाई थी । बताया जाता है कि, अभिनेत्री और उनकी मां ने गांव के एक किसान से 50 लाख रुपये उधार लिए थे। उधार चुकाने के लिए उन्होंने कथित तौर पर 25 लाख रुपये के दो चेक जारी किए थे। मगर वो दोनों चेक बाउंस हो गए। हालांकि इस मामले में, बाद में अल्का और उनकी मां को रिहाई मिल गयी थी।
टीवी करियर
अल्का ने अपने टीवी करियर की शुरुआत रमेश सिप्पी के शो से की थी, जिसके बाद वह तुम पुकार लो, मंजिले अपनी अपनी, प्रतिमा आदि शो में नजर आयीं। लेकिन टीवी की दुनिया में अल्का को पहचान कुमकुम और कुबूल है से मिली। इसके बाद अल्का शो स्वरागिनी में नजर आयीं। वर्ष 2018 में वह शो वो अपना सा में नजर आ रही हैं।
फिल्मी करियर
अल्का ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत कंगना रनौत अभिनीत फिल्म क्वीन से की थी, इसके बाद वह धर्मसंकटम बजरंगी भाईजान और वीरे दी वेडिंग में नजर आयीं।