अली जफर एक पाकिस्तानी संगीतकार, गीतकार, गायक, अभिनेता, चित्रकार और मॉडल है। जो सामान्यतया बॉलीवुड फिल्मों में अपने काम के लिये जाने जाते हैं।
पृष्ठभूमि
अली जफर का जन्म एक 18 मई 1980 को पाकिस्तान के लाहौर (पंजाब) में हुआ था। उनके पिता मोहम्मद जफरउल्लाह और माँ कँवल अमिन दोनों ही यूनिवर्सिटी ऑफ़ पंजाब में प्रोफेसर हैं।
पढ़ाई
अली जफर ने अपनी शुरूआती पढ़ाई सी.ए.ए. पब्लिक स्कूल और बीच हाउस स्कूल से सम्पन्न की है। उन्होंने अपनी स्नातक की पढ़ाई गवर्मेंट कॉलेज ऑफ़ लाहौर से की है। जफर बचपन से ही लिखने का शौक रखते थे। उन्होंने महज आठ वर्ष की उम्र में ही अपनी पहली कॉमिक लिख डाली थी। उन्होंने बतौर आर्टिस्ट पर्ल कॉन्टिनेंटल होटल में भी काम कर चुके हैं।
शादी
अली जफर की शादी उनकी कथित प्रेमिका आएशा फाजिल से हुई है। वह एक बेटे और बेटी के पिता भी हैं। उनके बेटे का नाम अज़ान जफ़र है, और बेटी का नाम अलायजा जफर है।
संगीत करियर
अली ने अपने बतौर गायक अपने करियर की शुरुआत एल्बम हुक्का पानी से की थी। यह फिल्म साल 2003 में वर्ल्डवाइड रिलीज हुई थी। उन्हें उनकी पहली फिल्म से काफी प्रसिद्धि मिली थी। उन्हें उनके इस अल्बम के लिए कई अवार्ड्स के नॉमिनेशंस भी मिल चुके है।
इस एल्बम के बाद अली पाकिस्तान के टॉप गायकों की फेहरिस्त में शामिल हो गए। इसके बाद उन्होंने कोक स्टूडियो में लाइव परफॉर्मेंस कर लाखों दर्शकों को अपना दीवाना बना दिया।
फ़िल्मी करियर
अली ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत पाकिस्तानी टेलीविजन ड्रामा से की थी। उसके बाद वह भारत आ गए। यहाँ उन्होंने अभिषेक शर्मा निर्देशित फिल्म तेरे बिन लादेन से हिंदी सिनेमा में कदम रखा। हालंकि यह फिल्म तो नहीं चली, लेकिन उन्होंने अपनी एक्टिंग से दर्शकों के दिल में अपनी एक अलग छाप जरूर छोड़ी। इस फिल्म में उन्हें उनके अभिनय के लिए कई अवार्ड्स में नॉमिनेशन भी मिला था। उसके बाद वह यशराज फिल्म्स की फिल्म मेरे ब्रदर की दुल्हन में कैटरीना कैफ और इमरान खान संग नजर आये। इस फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई की थी। इस फिल्म के लिए उन्हें साल 2012 में दादा साहेब फाल्के पुरुस्कार से भी नवाजा जा चूका है। उन्होंने हिंदी सिनमा में कई बेहतरीन फिल्मों बतौर लीड अभिनेता काम किया। जो बॉक्स-ऑफिस पर औसतन सफल भी साबित हुई।