X
आफ़ताब शिवदासानी
Actor/Producer/Director

आफ़ताब शिवदासानी जीवनी

आफ़ताब शिवदासानी एक भारतीय हिंदी फिल्म अभिनेता और निर्माता हैं। वह हिंदी सिनेमा में मस्ती, ग्रांड मस्ती और कसूर जैसी फिल्मों के लिए जाने जातें हैं। 

पृष्‍ठभूमि 
आफ़ताब शिवदासानी का जन्म 25 जून 1978 मुंबई में हुआ था। उनके पिता का नाम प्रेम शिवदासानी और माँ का नाम पुतली शिवदासानी है। उनकी एक बड़ी बहन अफसाना शिवदासनी हैं।

पढ़ाई
आफ़ताब शिवदासनी ने अपनी शुरुआती पढाई सेंट जेवियर हाई स्कूल लोकमान्य तिलक मुंबई से पूरी की है। उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन की पढाई एच. आर कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स से पूरी की है। 

शादी 
आफ़ताब शिवदासनी की शादी लंदन मूल की निन दुसांज से हुई है। 

करियर 
आफ़ताब शिवदासनी ने हिंदी सिनेमा में अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अनिल कपूर और श्रीदेवी स्टारर फिल्म मिस्टर इंडिया से की थी। उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट कई फिल्मों में काम किया जिनमे  अव्वल नम्बर, शहंशाह
चालबाज और इंसानियत जैसी फ़िल्में शामिल हैं। वर्ष 1999 में शिवदासनी ने निर्देशक राम गोपाल वर्मा की फिल्म मस्त से हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया। उन्हें इस फिल्म में उनके बेहतरीन किरदार के लिए जी-सिने अवार्ड से भी सम्मानित किया गया। उसके बाद वे निर्देशक विक्रम भट्ट की फिल्म कसूर में नजर आये। इस फिल्म में उनके अपोजिट लीजा रे नजर आई थीं। इस फिल्म में उन्होंने खलनायक की भूमिका अदा की, जिसके लिए उन्हें जी सिने अवार्ड से भी सम्मानित किया गया। 

उन्होंने हिंदी सिनेमा की कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया लेकिन ज्‍यादातर फिल्‍में दर्शकों के दिलों में नहीं उतर पाईं। उन्हें हिंदी सिनेमा में पहचान कॉमेडी फिल्म मस्ती ने दिलाई, जिसके सिक्वल में भी वह नजर आये।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+